कानपुर

IMD weather alert: सीजन का पहला चक्रवात दाना मचाएगा तबाही, 23 अक्टूबर को दिखेगा इसका असर

First cyclone of season ‘Dana’ cause havoc सीएसए कानपुर के मौसम विभाग ने बताया है कि सीजन का पहला चक्रवात दाना बन रहा है। जिसका असर 23 अक्टूबर को देखने को मिलेगा। दाना तूफान की खासियत है कि यह बहुत तेजी से अपना रास्ता बदलता है। जानते हैं कानपुर में आज का मौसम कैसा रहेगा?

कानपुरOct 22, 2024 / 12:29 pm

Narendra Awasthi

First cyclone of season ‘Dana’ cause havoc बंगाल की खाड़ी में सीजन का पहला चक्रवात ‘दाना’ बन रहा है। जिसके आज बहुत तेज डिप्रेशन में बदलने की संभावना है।‌ 23 अक्टूबर की सुबह चक्रवाती तूफान में बदल जाएगा। जो तेजी से पश्चिम और उत्तर पश्चिम दिशा की ओर बढ़ रहा है। सीएसए कानपुर के कृषि मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर एसएन सुनील पांडे ने यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि ‘दाना’ तूफान अपना रास्ता अचानक और बहुत तेजी से बदलता है। इसके पश्चिम बंगाल और उड़ीसा के समुद्री तट से होकर गुजरने की संभावना। लोगों को अलर्ट रहने की भी सलाह दी गई है। मौसम विभाग के अनुसार आज कानपुर में अधिकतम तापमान 34 डिग्री रहने का अनुमान है। दिन और रात के तापमान में 12 डिग्री का अंतर है।‌
यह भी पढ़ें

उन्नाव जंक्शन रेलवे स्टेशन का होगा कायाकल्प, एक नंबर प्लेटफार्म के ऑफिस के लिए बन रहा नया भवन

मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि दाना (First cyclone of season ‘Dana’ cause havoc) तूफान उत्तरी बंगाल की खाड़ी में 48 घंटे तक सक्रिय रहेगा। जिसके तट पर पहुंचने की सटीक जानकारी नहीं मिल पा रही है। जिसके लिए अभी इंतजार करना पड़ेगा। पश्चिम बंगाल और उत्तर उड़ीसा के तत्वों के पास इसका असर देखने को मिलेगा। 23 अक्टूबर की सुबह इसके चक्रवाती तूफान में बदलने जायेगा।

कानपुर में कैसा रहेगा आज का मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार उत्तर प्रदेश के कानपुर में आज का अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 22 डिग्री रहने का अनुमान है। दिन में आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। उत्तर पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 6 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। रात में भी आसमान साफ रहेगा। उत्तर और उत्तर पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी।

Hindi News / Kanpur / IMD weather alert: सीजन का पहला चक्रवात दाना मचाएगा तबाही, 23 अक्टूबर को दिखेगा इसका असर

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.