
Encounter with main mastermind of Brezza robbery incident कानपुर में पुलिस की कार और बाइक सवारों को लूटने वाले गिरोह के मुख्य सरगना के साथ मुठभेड़ हुई। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां से उसे अदालत में पेश किया जाएगा। घटना 2 महीने पहले की है। जब लुटेरों के गिरोह ने ब्रेजा और वेन्यू कार के साथ लूट की घटना की थी। इस संबंध में डीसीपी वेस्ट ने बताया कि मुठभेड़ में मुख्य सरगना को गोली लगी है। जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला चकेरी थाना क्षेत्र का है।
उत्तर प्रदेश के कानपुर के चकेरी थाना क्षेत्र में पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में विश्वजीत उर्फ बीडी को गोली लगी जिसे उपचार के लिए काशीराम हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। जहां से विश्वजीत को अदालत में पर पेश किया जाएगा। विश्वजीत उर्फ बी वहां लुटेरों के किरोह का सरगना है जिसने 17 और 21 दिसंबर को ब्रेजा और वेन्यू कार घटना को अंजाम दिया था। बाइक सवार को लूटने की घटना को जान दिया था। जिसके पास साथियों को पुलिस में पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। चकेरी पुलिस और एसओजी की संयुक्त कार्रवाई में विश्वजीत उर्फ बीडी को स्वीकार किया जा सकता है।
पुलिस उपायुक्त पूर्वी एसके सिंह ने बताया कि 17 और 21 दिसंबर को हुई घटना में ब्रेजा और वेन्यू कार लूट की घटना हुई थी। एक मोटरसाइकिल भी लूटी गई थी। लूटने के बाद सभी बांदा चले गए थे। इस मामले में शुभम, आकाश और अजेंद्र को पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस पर फायरिंग की गई। जवाबी कार्रवाई में विश्वजीत घायल हो गया। चकेरी पुलिस और एसओजी को यह बड़ी सफलता मिली है।
Published on:
21 Mar 2025 11:21 am
बड़ी खबरें
View Allकानपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
