15 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अमरीकी खगोल वैज्ञानिकों की बड़ी उपलब्धि, खोजे 100 से ज्यादा ग्रह

अमरीकी खगोल वैज्ञानिकों के एक दल ने केपलर दूरबीन की सहायता से सोमवार को 100 से अधिक ग्रहों की खोज की घोषणा की। इसे अंतरिक्ष से अलग अवलोकन प्रणाली में तब्दील हुई अंतरिक्ष वेधशाला के बाद से अब तक की सबसे बड़ी उपलब्धि करार दिया गया है।

less than 1 minute read
Google source verification

अमरीकी खगोल वैज्ञानिकों के एक दल ने केपलर दूरबीन की सहायता से सोमवार को 100 से अधिक ग्रहों की खोज की घोषणा की। इसे अंतरिक्ष से अलग अवलोकन प्रणाली में तब्दील हुई अंतरिक्ष वेधशाला के बाद से अब तक की सबसे बड़ी उपलब्धि करार दिया गया है।

लगातार खोज में लगे खगोल वैज्ञानिकाें के दल ने ग्रहो की खोज के काम को अंजाम देते हुए 104 नए ग्रहों के अस्तित्व को सत्यापित किया है। ये ग्रह तारों की परिक्रमा कर रहे हैं। शोध दल के मुताबिक ग्रहों के सबसे दिलचस्प समूहों में से एक में संभवत पृथ्वी की तरह चार ग्रह शामिल हैं।

गांधी की हत्या में संघ को जिम्मेदार बताने पर मुकदमे का सामना करें राहुल गांधी: SC


ये चारों ग्रह व्यास के हिसाब से पृथ्वी से 20 से 50 गुना अधिक विशाल हैं जो एम ड्वार्फ तारा के 2.72 की परिक्रमा कर रहे हैं। यह एक्वेरियस तारामंडल की दिशा में करीब 181 प्रकाश वर्ष दूर पाए गए हैं।

ब्रिटेन की PM का चौंकाने वाला बयान, कहा-मैं परमाणु हमला कर मार सकती हूं लाखों लोगों को


खास बात ये ग्रह सूर्य के प्रकाश और आकार के आधे से कम हैं। यह शोध एस्ट्रोफिजिकल जर्नल सप्लीमेंट सीरीज पत्रिका में प्रकाशित हुआ है।