कानपुर

UP में गोलगप्पे को लेकर चली गोलियां, पथराव…6 लोग गंभीर रूप से घायल

कानपुर देहात के रनिया थाना क्षेत्र में खूनी संघर्ष का एक वीडियो सामने आया है. जिसमे छत से एक शख्स विवाद के दौरान लाइसेंसी बंदूक से ताबड़तोड़ फायर कर रहा है तो वहीं नीचे से कुछ लोग बंदूकधारी पर पत्थरबाजी कर रहे है।

कानपुरMay 25, 2024 / 09:50 am

anoop shukla

कानपुर के रनिया इलाके में युवक के साथ गोलगप्पों को लेकर हुए विवाद में घर की छत से दूसरे आदमी ने बंदूक निकाल ली और नीचे खड़े लोगों पर फायरिंग कर दी।कानपुर देहात में जहां गोलगप्पों के लिए लोग एक दूसरे की जान लेने पर उतारु हो गए। इतना ही नहीं, गोलियों के साथ ही फायरिंग और लाठी-डंडे चले और पत्थरबाजी देखने को मिली। कुछ लोग घायल हुए हैं जिन्‍हें अस्‍पताल ले जाया गया है।
गोलगप्पों को लेकर हुए विवाद में घर की छत से दूसरे आदमी ने बंदूक निकाल ली। और नीचे खड़े लोगों पर फायरिंग कर दी। वहीं नीचे से कुछ लोग बंदूकधारी पर पत्थरबाजी करते दिख रहे। मामला आर्यनगर प्रथम गांव फत्तेपुर रोशनाई ग्राम पंचायत का ही मजरा है, जो झांसी हाईवे से सटा है और राजेंद्रा चौराहे पर बाजार लगती है। आर्यनगर में गांव का ही एक युवक गोलगप्पे का ठेला लगाता है। बुधवार को फत्तेपुर रोशनाई गांव के कुछ लड़के गोलगप्पा खाने पहुंचे थे, जहां मामूली बात को लेकर ठेले वाले से विवाद हो गया था। विवाद मारपीट में बदल गई थी। इस मारपीट को लेकर रनियां थाने में तहरीर दी गई थी।
बताया जा रहा है कि फायरिंग और पत्थरबाजी में 6 से ज्यादा लोग गंभीर रुप से घायल हो गए हैं। गोलगप्पों पर छिड़ी इस जंग में कई घंटे तांडव चला। इस दौरान पुलिसकर्मी भी अपनी जान बचाते हुए मिले। ये वीडियो अभी सोशल मीडिया पर हर तरफ आग की तरह फैल गया है।
गोलियों के चलने से क्षेत्र में भगदड़ मच गई और गोली जाकर एक युवक के पैर में लग गई। साथ ही कई लोगों के शरीर में अन्य चली गोलियों के छर्रे भी लगे। इसके साथ ही नीचे से ऊपर और ऊपर से जमीन पर खूब पत्थर भी चले। जिनसे दोनों ही पक्ष के साथ राहगीर भी गंभीर रूप से घायल हो गए।

Hindi News / Kanpur / UP में गोलगप्पे को लेकर चली गोलियां, पथराव…6 लोग गंभीर रूप से घायल

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.