17 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Arif-Saras Friendship: पिंजरे में बंद है आरिफ का सारस, अखिलेश ने वीडियो शेयर कर CM योगी के कुत्ते पर उठा दिए सवाल

Arif Saras Friendship: आरिफ के सारस को कानपुर के चिड़ियाघर में भेज दिया गया है।

less than 1 minute read
Google source verification
saras aur arif  ki dosti

सारस के जाने से दुखी आरिफ (बायें), कानपुर चिड़ियाघर में सारस

अमेठी के आरिफ के साथ कई महीने से रह रहे सारस को वन विभाग ने कानपुर के चिड़ियाघर में भेज दिया है। कानपुर के चिड़ियाघर में सारस को एक पिंजरे में बंद करके रखा गया है। सारस को पिंजरे में रखने पर पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने सवाल खड़ा किया है।


'सीएम अपने कुत्ते को भी चिड़ियाघर में बंद करें'
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने शनिवार शाम को एक वीडियो ट्विटर पर शेयर किया है। इस वीडियो में आरिफ का सारस चिड़ियाघर के पिंजरे में बंद दिख रहा है। वीडियो शेयर करते हुए अखिलेश ने लिखा, ''सारस को तो कानपुर चिड़ियाघर भेज दिया… क्या गोलू को भी गोरखपुर चिड़ियाघर भेजेंगे?''


आरिफ को घायल हालत में मिला था सारस
अमेठी के रहने वाले आरिफ को सात महीने पहले घायल हालत में ये सारस मिला था। आरिफ ने इसकी मरहम पट्टी की तो दोनों में दोस्ती हो गई। दोनों के साथ खाना खाते हुए वीडियो खूब वायरल हुए। दोनों की दोस्ती की चर्चा सुन यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव भी आरिफ से मिलने पहुंचे थे।

बीते हफ्ते वन विभाग ने नियमों का हवाला देते हुए सारस पक्षी को आरिफ से लेकर रायबरेली के पक्षी विहार में छोड़ दिया। एक दिन बाद ही ये सारस पक्षी विहार से लापता हो गया।

यह भी पढ़ें: आरिफ और सारस की दोस्ती का आज हो जाएगा The End? वन विभाग ने किया ऐसा इंतजाम कि कभी ना मिल सकेंगे दोनों दोस्त


वन विभाग को सारस पास के ही एक गांव में मिल गया। इसके बाद वन विभाग ने सारस को दूर भेजने का फैसला लिया। इसके बाद सारस को शनिवार को कानपुर के चिड़ियाघर शिफ्ट कर दिया गया।