bell-icon-header
कानपुर

VIDEO: 20 दिन बाद मिले आरिफ और सारस, दोस्त को देख ऐसा नाचा सारस, जू कर्मचारी देखते रह गए

Arif Saras ki Dosti: 21 मार्च को सारस आरिफ के पास से वन विभाग ले गया था। इसके बाद दोनों की पहली मुलाकात है।

कानपुरApr 11, 2023 / 06:55 pm

Rizwan Pundeer

आरिफ ने कानपुर चिड़ियाघर पहुंचकर अपने सारस को देखा

अमेठी के आरिफ ने एक बार फिर अपने दोस्त सारस से मुलाकात की है। आरिफ मंगलवार को सारस को देखने के लिए कानपुर चिड़ियाघर में पहुंचे। सारस ने आरिफ को देखकर नाचते हुए खुशी का इजहार किया।
सारस का क्वारंटाइन पीरियड खत्म होने के बाद आरिफ को उससे मिलने की इजाजत मिली। गाइडलाइंस का पालन करते हुए चिड़ियाघर प्रशासन ने आरिफ को इजाजत दी कि वो सारस को देख ले।

https://youtu.be/5apvkUA9-78

आरिफ को देखा तो उछल पड़ा सारस
आरिफ जब अंदर पहुंचे तो उन्होंने सबसे पहले जाकर सारस से उसका हालचाल पूछा और उसको पुकारा। आरिफ की आवाज सुनकर सारस खुशी से उछल पड़ा।
आरिफ को देखकर जिस तरह से सारस पिंजरे के अंदर नाचा। उसने कर्मचारियों को भी चिंतित कर दिया। कर्मचारी और वहां मौजूद लोग पक्षी के आरिफ के लिए इस प्यार को देखकर इमोशनल दिखे।
कर्मचारी ने आरिफ ने गुजारिश करते हुए कहा कि आप उसके बहुत करीब ना जाएं। आपको देखकर ये खुद को चोट मार लेगा। इसके बाद आरिफ ने सारस से फिर मिलने के वादा करते हुए विदा ले ली। आरिफ ने कहा है कि अगर कोई नियम होगा तो फिर वे वो सारस को वापस लेने के लिए वन विभाग से गुजारिश करेंगे।

यह भी पढ़ें

अखिलेश यादव से स्कूल छात्रा ने पूछा- आपको कभी टीचर ने मुर्गा बनाया? जवाब ने सभी को हंसा दिया



Hindi News / Kanpur / VIDEO: 20 दिन बाद मिले आरिफ और सारस, दोस्त को देख ऐसा नाचा सारस, जू कर्मचारी देखते रह गए

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.