कन्नौज

कन्नौज में जहरीले कीड़े से नहीं सांप के काटने से हुई युवक की मौत, पूरे शरीर में फैला गया था जहर

young man died due to snake bite, poison spread throughout his body कन्नौज में युवक को जहरीले कीड़े ने काट लिया। शुरुआत में घर वालों ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। लेकिन थोड़ी देर बाद तबियत बिगड़ गई। युवक को मेडिकल कॉलेज ले गए। लेकिन बचाया नहीं जा सका। अब घर में कोहराम मचा है।  

कन्नौजOct 06, 2024 / 04:27 pm

Narendra Awasthi

young man died due to snake bite, poison spread throughout his body उत्तर प्रदेश की कन्नौज में छत से उतरते समय युवक को किसी कीड़े ने काट लिया। यह जानकारी युवक ने घर वालों को दी। लेकिन उस समय घर वालों ने ध्यान नहीं दिया। युवक भी अपने काम पर चला गया। वहीं पर उसकी तबीयत बिगड़ गई और उसे ऐसा लगा गले में कुछ फंस गया है। घरवालों को इसकी जानकारी दी गई। मौके पर पहुंचे परिजन मेडिकल कॉलेज ले गये। जहां डॉक्टरों ने बताया कि सांप ने काटा है। जहर पूरे शरीर में फ़ैल गया है। हालत गंभीर देखते हुए उसे कानपुर रेफर कर दिया गया। लेकिन बचाया नहीं जा सका। उसकी मौत हो गई। युवक की मौत के बाद घर में कोहराम मच गया। पुलिस अधीक्षक ने थाना प्रभारी को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। मामला इंदरगढ़ थाना क्षेत्र का है। 
यह भी पढ़ें
 

Public holidays: अक्टूबर महीने में आने वाले सार्वजनिक अवकाश, जानें कब और क्यों होगी?

young man died due to snake bite, poison spread throughout his bod थाना क्षेत्र के जगतापुर निवासी 25 वर्षीय संदीप छत से नीचे उतर रहा था। उसी समय जहरीले काट लिया है। जिसे संदीप देख नहीं सका। नीचे आकर उसने घरवालों को इसकी जानकारी दी। लेकिन तब किसी ने ध्यान नहीं दिया। भाई ने बताया कि संदीप ड्यूटी पर चला गया। जहां उसे सांस लेने में परेशानी हुई। ऐसा लगा जैसे गले में कुछ अटक गया हो। सूचना पाकर वह लोग मौके पर गये।

इंदरगढ़ थाना पुलिस को कार्रवाई के निर्देश 

young man died due to snake bite, poison spread throughout his bod परिजनों ने देखा कि संदीप की हालत बहुत गंभीर है। उसे लेकर मेडिकल कॉलेज गए। जहां डॉक्टरों में इलाज से हाथ खड़ा कर दिया। बोले इसे साफ में काटा है। उसके पूरे शहर में जहर फैल गया है। कानपुर लेकर जाइये। लेकिन संदीप को बचाया नहीं जा सका। उसकी मौत हो गई। संदीप की मौत पर घर में कोहराम मच गया। ‘एक्स’ पर एसपी ने इंदरगढ़ थाना पुलिस को कानूनी कार्रवाई करने को कहा है।

संबंधित विषय:

Hindi News / Kannauj / कन्नौज में जहरीले कीड़े से नहीं सांप के काटने से हुई युवक की मौत, पूरे शरीर में फैला गया था जहर

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.