कन्नौज

Kannauj news: एसपी कार्यालय परिसर में महिला ने फांसी लगा आत्महत्या की कोशिश की, पुलिस ने बचाया

कन्नौज एसपी ऑफिस परिसर में उस समय हड़कंप मच गया। जब एक महिला पेड़ से लटक कर आत्महत्या का प्रयास करने लगी। पुलिस ने काफी प्रयासों के बाद उसे शांत किया।

कन्नौजOct 12, 2023 / 07:49 pm

Narendra Awasthi

Kannauj news: एसपी कार्यालय परिसर में महिला ने फांसी लगा आत्महत्या की कोशिश की, पुलिस ने बचाया

उत्तर प्रदेश के कन्नौज स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय में एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। मौके पर मौजूद पुलिस वालों ने तत्परता दिखाते हुए महिला को ऐसा करने से रोका। काफी प्रयासों के बाद महिला शांत हुई। वह बार-बार पुलिस पर गंभीर आरोप लगा रही थी। इस संबंध में कन्नौज पुलिस ने बताया कि महिला को आश्वस्त किया गया है कि उसके साथ न्याय होगा। थानाध्यक्ष कन्नौज को कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। मामला सदर कोतवाली क्षेत्र के गोवर्धनी गांव का है।

गांव निवासी स्नेहलता ने बताया कि उसके साथ मारपीट हुई है। इस मामले में उन्होंने थाने में शिकायती पत्र देख कर कार्रवाई की मांग की। लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। जिससे नाराज होकर वह आज एसपी ऑफिस पहुंची। वायरल वीडियो में दिखाई पड़ रहा है कि महिला पेड़ पर चुन्नी फेंक रही। साथ में गुस्सा भी हो रही है। पेड़ पर फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या करने जा रही थी।

10 अक्टूबर 2023 का वीडियो

मौके पर मौजूद पुलिस ने महिला को ऐसा करने से रोका। कन्नौज पुलिस ने बताया कि महिला का 9 अक्टूबर को पड़ोस में रहने वाले से लड़ाई हो गई थी। थाना कन्नौज में जिसके विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया था। यह वीडियो 10 अक्टूबर का है। महिला को समझा बूझकर भरोसा दिया गया है कि कानूनी कार्रवाई की जाएगी। थानाध्यक्ष कन्नौज को भी निर्देशित किया गया। ‌

Hindi News / Kannauj / Kannauj news: एसपी कार्यालय परिसर में महिला ने फांसी लगा आत्महत्या की कोशिश की, पुलिस ने बचाया

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.