bell-icon-header
कन्नौज

कन्नौज: 27 वर्षीय महिला के साथ सामूहिक गैंगरेप, पति के मौसेरे भाइयों सहित तीन पर लगाया आरोप

Woman gangraped, case filed against three including husband cousin कन्नौज में महिला के साथ गैंगरेप की घटना सामने आई है। जिसमें दो भाइयों सहित तीन पर मुकदमा दर्ज कराया गया है। आरोपी महिला के पति के मौसेरे भाई हैं उसे पंजाब भी ले गए थे।

कन्नौजSep 27, 2024 / 05:59 pm

Narendra Awasthi

Woman gangraped, case filed against three including husband cousin उत्तर प्रदेश के कन्नौज में महिला के साथ गैंगरेप की घटना सामने आई है। जिसमें पिता ने पति के मौसेरे भाइयों सहित तीन पर आरोप लगाया है। थाना में दिए गए तहरीर में महिला ने बताया कि उसे पंजाब भी ले जाया गया था। कन्नौज पुलिस ने बताया कि महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है। पीड़िता का मेडिकल भी कराया जा रहा है। मामला गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र का है।

यह भी पढ़ें

पहचान छुपा कर हिंदू लड़की से दोस्ती, बुर्का पहनाकर धर्म परिवर्तन का दबाव, धर्म परिवर्तन की धाराओं में मुकदमा दर्ज

Woman gangraped, case filed against three including husband cousin गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला की रहने वाली महिला में थाने में तहरीर देकर बताया कि उसके पति के मौसेरे भाइयों ने जो फर्रुखाबाद जिले के कमालगंज थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले हैं ने अपने साथी के साथ मिलकर गैंग रेप किया। इस दौरान उसे पंजाब भी ले जाया गया और गुरसहायगंज में भी रखा गया था।

क्या कहती है कन्नौज पुलिस?

Woman gangraped, case filed against three including husband cousin कन्नौज पुलिस ने बताया कि महिला की तहरीर पर गुरसहायगंज कोई में मुकदमा दर्ज कर दिया गया है।‌ मुकदमा आईपीसी की धारा 376(डी), 504 और 506 में दर्ज किया गया है। पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए ले जाया जा रहा है। थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो को गिरफ्तार कर लिया है। कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

संबंधित विषय:

Hindi News / Kannauj / कन्नौज: 27 वर्षीय महिला के साथ सामूहिक गैंगरेप, पति के मौसेरे भाइयों सहित तीन पर लगाया आरोप

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.