कन्नौज

महिला के साथ अभद्रता, एसपी ने सिपाही को पुलिस सेवा से किया बर्खास्त

कन्नौज में पुलिस अधीक्षक ने एक सिपाही की सेवा समाप्त कर दी है। जिसके खिलाफ महिला में गंभीर आरोप लगाया था। पुलिस की जांच में मामला सही पाया गया।

कन्नौजOct 08, 2024 / 05:47 pm

Narendra Awasthi

उत्तर प्रदेश के कन्नौज में आरक्षी का महिला के साथ शराब पीकर अभद्रता और जबरदस्ती करने का मामला सामने आया है। घर के अंदर शोर शराबा सुनकर ग्रामीण इकट्ठा हो गए। ग्रामीण को इकट्ठा देखकर सिपाही मौके से भाग निकला। इस दौरान नशे की हालत में वह गिर भी पड़ा। जिससे उसे चोटें भी आई हैं। महिला ने एसपी को शिकायत पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस की जांच में मामला सही पाया गया। पुलिस अधीक्षक ने तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस सेवा से बर्खास्त कर दिया। मामला लाल ग्राम थाना क्षेत्र के एक गांव का है।
यह भी पढ़ें

पहचान छुपा कर हिंदू लड़की से दोस्ती, बुर्का पहनाकर धर्म परिवर्तन का दबाव, धर्म परिवर्तन की धाराओं में मुकदमा दर्ज

तालग्राम थाना क्षेत्र की पीआरबी में उमेश चंद्र अपनी सेवाएं दे रहा था। वहीं क्षेत्र के एक गांव में महिला अपने बच्चों के साथ रहती थी। बीते 6 अक्टूबर को शराब के नशे में सिपाही महिला के घर पहुंच गया और जबरदस्ती करने लगा। महिला के चिल्लाने पर गांव वाले इकट्ठा हो गए। जिससे सिपाही अपनी मंशा में सफल नहीं हो पाया और भीड़ देख मौके से भाग निकला।

क्या कहते हैं पुलिस अधीक्षक?

महिला ने सिपाही के खिलाफ पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र किया। एसपी अमित कुमार आनंद में बताया कि घटना के संबंध में जानकारी मिली है। उन्होंने बताया कि घटना को संज्ञान में लिया गया है और इसकी जांच कराई गई। जांच में घटना सही पाई गई। सिपाही उमेश चंद्र को तत्काल प्रभाव से पुलिस सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है। इसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

संबंधित विषय:

Hindi News / Kannauj / महिला के साथ अभद्रता, एसपी ने सिपाही को पुलिस सेवा से किया बर्खास्त

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.