bell-icon-header
कन्नौज

IMD Monsoon alert: मानसून की वापसी, होगी झमाझम बारिश, कैसा रहेगा 8 सितंबर तक का मौसम?

IMD Monsoon back with heavy rain and thunderstorm आईएमडी ने बारिश को लेकर अलर्ट जारी किए किया है। जिसके अनुसार आठ सितंबर तक तेज हवाओं के साथ जोरदार बारिश हो सकती है। लेकिन उमस लोगों को परेशान करेगी।

कन्नौजSep 04, 2024 / 05:52 am

Narendra Awasthi

IMD Monsoon back with heavy rain and thunderstorm मौसम विभाग ने मानसून को लेकर अलर्ट किया है। जिसके अनुसार 8 सितंबर तक तेज हवाओं के साथ आंधी चल सकती है। बादल गरजने के साथ आकाशीय बिजली भी गिरने की संभावना है। कृषि मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि इस दौरान हल्की से मध्यम बारिश भी हो सकती है। तापमान में भी बढ़ोतरी होगी। उमस से जनजीवन प्रभावित रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार कन्नौज में आज का अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री रहने की संभावना है। दोपहर में गरज चमक के साथ खूब बारिश हो सकती है। रात में भी झमाझम बारिश होगी। 5 सितंबर को दिन में भी बारिश होने की संभावना है। रात में बार-बार बिजली चमकने के साथ जोरदार बारिश होगी।
यह भी पढ़ें

एलआईसी अमृत बाल योजना: मिलता है गारंटी युक्त बोनस, लोन की सुविधा भी उपलब्ध

IMD Monsoon back with heavy rain and thunderstorm मौसम विभाग के अनुसार कन्नौज में आज का अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री रहने का अनुमान है। दोपहर में बादल गरजने के साथ आंधी चलने की भी संभावना है। इस दौरान बार-बार बिजली भी चमकेगी। 55 प्रतिशत बारिश होने की संभावना है। रात में भी यही स्थिति रहेगी। लेकिन बारिश की संभावना 74 प्रतिशत रहने का अनुमान है। आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी भी जारी की गई है। ‌

कैसा रहेगा कन्नौज में 5 सितंबर का मौसम?

IMD Monsoon back with heavy rain and thunderstorm मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को दिन में बादल गरजने के साथ आकाशीय बिजली भी गिर सकती है। आंधी भी चलने की संभावना है। 54 प्रतिशत बारिश होने का अनुमान है। गुरुवार का अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री रह सकता है।‌ रात में भी बादल गरजने के साथ आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है। 72 प्रतिशत बारिश होने का अनुमान है। ‌

संबंधित विषय:

Hindi News / Kannauj / IMD Monsoon alert: मानसून की वापसी, होगी झमाझम बारिश, कैसा रहेगा 8 सितंबर तक का मौसम?

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.