कन्नौज

नवरात्र के पावन अवसर पर मां दुर्गा पर अभद्र टिप्पणी, पुलिस ने आरोपी को जेल भेजा

hate comment on Maa Durga on Navratri holy occasion कन्नौज पुलिस ने नवरात्रि के पावन अवसर पर मां दुर्गा पर अभद्र टिप्पणी करने वाले के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है। सोशल मीडिया पर युवक की आईडी से अश्लील मैसेज वायरल हो रहा था।

कन्नौजOct 04, 2024 / 03:26 pm

Narendra Awasthi

hate comment on Maa Durga on Navratri holy occasion उत्तर प्रदेश के कन्नौज में नवरात्रि के पावन अवसर पर मां दुर्गा अभद्र टिप्पणी करने का मैसेज वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे मैसेज के खिलाफ लोगों में काफी नाराजगी थी। नवरात्र के पावन अवसर पर अभद्र टिप्पणी करने वाले के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की जा रही थी। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया और जेल भेज दिया। आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। मामला कन्नौज के छिबरामऊ थाना क्षेत्र का है।

यह भी पढ़ें

कन्नौज दुष्कर्म: जिसे पुलिस की पांच टीम में खोज रही थी उसने किया कोर्ट में सरेंडर, जानें पूरा मामला

hate comment on Maa Durga on Navratri holy occasion छिबरामऊ थाना क्षेत्र में एक फेसबुक पर एक फोटो वायरल हो रही है। जिसमें विपिन सिंह यादव नाम के फेसबुक पेज से मां दुर्गा पर अभद्र टिप्पणी की गई है। अश्लील शब्दों का इस्तेमाल भी किया गया है। समाजवादी पार्टी के झंडे पर साइकिल के निशान वाली फोटो लगाई गई है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही पोस्ट से लोगों में काफी नाराज की थी। एक्स पर लोगों ने विपिन सिंह यादव के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। लोगों ने इसे जातीय दंगा भड़काने वाला मैसेज बताया।

क्या कहती है छिबरामऊ थाना पुलिस?

hate comment on Maa Durga on Navratri holy occasion सोशल मीडिया पर लोगों की आपत्ति और नाराजगी को देखते हुए पुलिस दबाव में आई। इस संबंध में एक्स पर एडीजी जोन कानपुर और आईजी रेंज कानपुर को भी वायरल मैसेज की जानकारी दी गई। इसके बाद कन्नौज एसपी ने छिबरामऊ थाना प्रभारी को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। छिबरामऊ थाना पुलिस में आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी ने बताया कि कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

संबंधित विषय:

Hindi News / Kannauj / नवरात्र के पावन अवसर पर मां दुर्गा पर अभद्र टिप्पणी, पुलिस ने आरोपी को जेल भेजा

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.