कन्नौज

BJP मंत्री बोले- अखिलेश यादव कन्नौज से लोकसभा चुनाव लड़ने की हिम्मत नहीं कर पा रहें

योगी सरकार में मंत्री असीम अरुण ने अखिलेश यादव पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने अखिलेश यादव को कन्नौज आकर बीजेपी पर हमला करने की सलाह दी है। बोले लाखों वोटों से हराकर यहां से वापस भेजेंगे।

कन्नौजApr 15, 2024 / 06:52 am

Narendra Awasthi

योगी शासन में मंत्री का अखिलेश यादव पर हमला

लोकसभा चुनाव 2024 (Loksabha election 2024) योगी सरकार में मंत्री असीम अरुण ने अखिलेश यादव को कन्नौज आकर बीजेपी पर हमला करने को कहा है। बोले- इस बार जनता लाखों वोटो से हराकर भेजेंगी। यहां पर उनका जनाधार खत्म हो चुका है। मोदी की लहर चल रही है। ‌‌असीम अरुण बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने के लिए आए थे। जहां पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के संदेश आज भी उतने ही महत्वपूर्ण है। जितने 1949 में थे।

 

यह भी पढ़ें

कन्नौज सीट से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे अखिलेश यादव? सपा जिलाध्यक्ष ने बताया कब होगी घोषणा

 

असीम अरुण ने कहा कि हम लोगों ने इस बार 80 सीटों पर जीत का टारगेट बनाया है। उसमें सफल होंगे। भाजपा के साथ आज सभी धर्म, जाति के लोग जुड़ रहे हैं। मोदी की लहर चल रही है। भ्रष्टाचार के खिलाफ जो कार्रवाई हो रही है, उससे लोग खुश है।

अखिलेश यादव बीजेपी हमलावर है के सवाल पर असीम अरुण ने कहा कि हमला करने के लिए कन्नौज आ जाए। कन्नौज से प्रत्याशी घोषित नहीं कर पा रहे हैं। अपने लिए भी कुछ तय नहीं कर पा रहे हैं। आक्रमण करना है तो कन्नौज में आकर ताल ठोंके। यहां से चुनाव लड़ें। हम लाखों वोट से हराकर भेजेंगे। अखिलेश यादव के पास जनाधार भी नहीं है। आज जनाधार नरेंद्र मोदी, योगी आदित्यनाथ और सुब्रत पाठक के पास है।

असीम अरुण ने कहा कि बाबा साहब चाहते थे कि महिलाओं, श्रमिकों, अनुसूचित जाति, जनजाति को बराबरी का दर्जा मिले। काफी कुछ हो चुका है। जो बाकी है उसे भी पूरा करेंगे। उन्होंने अंबेडकर जयंती पर लोगों को शुभकामनाएं दी।

Hindi News / Kannauj / BJP मंत्री बोले- अखिलेश यादव कन्नौज से लोकसभा चुनाव लड़ने की हिम्मत नहीं कर पा रहें

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.