scriptKanker Naxal News: खात्मे की ओर नक्सलियों की सबसे पुरानी कुएमारी एरिया कमेटी, 4 बड़े लीडर ने डाले हथियार… अब 5 बचे | Kanker Naxal News: Surrender of 4 rewarded Naxalites of Kuemari Area Committee | Patrika News
कांकेर

Kanker Naxal News: खात्मे की ओर नक्सलियों की सबसे पुरानी कुएमारी एरिया कमेटी, 4 बड़े लीडर ने डाले हथियार… अब 5 बचे

Naxal News: कुऐमारी एरिया क मेटी उत्तर बस्तर डिवजन का सबसे पुराना कमेटी है जो अब खत्म होने के कागर पर है। कुऐमारी कमेटी के कई सदस्य मारे जा चुके है और कई सदस्यो ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है।

कांकेरSep 13, 2024 / 06:15 pm

Khyati Parihar

Kanker Naxal News
Kanker Naxal News: लगातार नक्सली आत्मसमर्पण कर रहे है जिसका सबसे बडा कारण पुलिस व सेना द्वारा चलाए जा रहे नक्सल अभियान है। नक्सल अभियान में बड़ी संया में नक्सली मारे जा रहे है। जिससे बोखलाहट में नक्सली अपने ही सदस्यों पर अत्याचार करने लगे है। नक्सली बडे लिडरो से परेशान होकर अब अत्मसमर्पण कर मुयधारा से जुड़ रहे है। बुधवार को भी कुएमारी एरिया कमेटी के चार नक्सली सदस्यों ने पुलिस के सामने अत्मसमर्पण कि या है। समर्पण किए चारों नक्सलियों पर 12 लाख का इनाम दर्ज था। वहीं चारो नक्सली पुलिस और नक्सली मुठभेड में शामिल थे जिनके खिलाफ थाना में दर्जनों मामला दर्ज था।
पुलिस ने समर्पण किए चारों नक्सलियों को 25-25 हजार रुपए प्रोत्सहन राशि के रूप में प्रदान किए। शासन की पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर तथा नक्सलियों के खोखली विचारधारा, उनके शोषण, अत्याचार, हिंसा से तंग आकर सीपीआई माओवादी संगठन उत्तर बस्तर डिवीजन के अंतर्गत कुऐमारी एरिया कमेटी में सक्रिय चार नक्सलियों ने समर्पण किया है। एसपी कार्यालय में गुरुवार को प्रेस कांफ्रेस कर बताया कि बस्तर संभाग से नक्सलियों का सफाया करने विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
यह भी पढ़ें

CG Naxal News: जवानों को नुकसान पहुंचाने नक्सलियों ने फिट कर रखा था 3 किलो का IED बम, इस तरह किया गया डिफ्यूज

पिछले कुछ दिनों में पुलिस फोर्स ने 100 से भी ज्यादा नक्सलियों को मार गिराया है। इस अभियान में नक्सलियों को बड़ी संया में नुकसान हुआ है जिसके चलते नक्सली बैकफूट में आ गए हैं। इसके साथ ही नक्सलियों में आपसी विद्रोह देखने को भी मिल रही है वे लोग अपने ही साथियों को मार गिरा रहे हैं जिससे छोटे कैडर के नक्सलियों में खौफ दिखाई दे रहा है। वे लोग अपनी जान बचाने के लिए अब पुलिस के सामने आत्मसमर्पण करने के लिए मजबूर हो गए हैं।
शासन आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों के लिए पुनर्वास नीति चला रही है जिससे प्रभावित हो रहे हैं। इसी निती के तहत कुएमारी एरिया कमेटी में लंबे समय से सक्रिय एलओएस कमांडर समेत दो महिला और दो पुरूष नक्सलियों ने गुरूवार को पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। ये नक्सली कई जवानों के हत्या, आगजनी, आईडी विष्फोट, मुठभेड़ जैसी कई गंभीर अपराधों में शामिल हैं। समर्पण किए दो नक्सलियो पर 5-5 लाख था ईनाम और दो नक्सली पर 1-1 लाख का इनाम था।

Kanker Naxal News: कुएमारी एरिया कमेटी खत्म होने के कागर पर

कुऐमारी एरिया क मेटी उत्तर बस्तर डिवजन का सबसे पुराना कमेटी है जो अब खत्म होने के कागर पर है। कुऐमारी कमेटी के कई सदस्य मारे जा चुके है और कई सदस्यो ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है। अब गिने चुने ही कुऐमारी एरिया कमेटी में बच गए होगें पुलिस द्वारा लगातार चलाए जा रहे अभियान से कुऐमारी कमेटी लगभग खत्म होने के कागर पर पहुंच गया है।

समर्पण करने वाले नक्सली

सुरजन्ना उर्फ सीताय कोर्राम 28 वर्षिया ग्राम कोसलनार थाना धौड़ाई जिला नारायणपुर निवासी 5 लाख का ईनाम घोषित था जो वर्तमान में कुएमारी एरिया कमाण्डर के रूप में काम कर रही थी। महज 10 साल की उम्र में वर्ष 2007 में बेनूर एलओएस कमांडर राजेश द्वारा नक्सल संगठन में भर्ती किया था। वर्ष 2007 से 2009 तक सीएनएम सदस्य. वर्ष 2009 से 2011 तक बेनूर एलओएस सदस्य। वर्ष 2012 से 2022 तक कुऐमारी एलओएस/एरिया कमेटी सदस्य। वर्ष 2022 से कुऐमारी एलओएस कमाण्डर। वर्ष 2007 से 2024 के मध्य कुल 24 नक्सल घटनाओं मे शामिल रही।
नरेश उर्फ लक्कु पुनेम 26 वर्षीय ग्राम पुसनार थाना गंगालूर जिला बीजापुर निवासी जिस पर 5 लाख का ईनाम घोषित था जो वर्तमान में कुएमारी एरिया कमेटी सदस्य के रूप में सक्रिय था। 14 साल का था तब उसे दिनेश एसीएम गंगालूर एरिया कमेटी द्वारा वर्ष 2013 में नक्सल संगठन नैमेड़ जनमिलिशिया पार्टी सदस्य के रूप में भर्ती किया, जहॉ वर्ष 2014 तक कार्य किया। वर्ष 2015 से 16 तक डीव्हीसी विज्जा का गार्ड/पार्टी सदस्य। वर्ष 2016 से 2017 तक गंगालूर एरिया प्रेस टीम सदस्य। वर्ष 2018 से 2020 तक कयुनिकेशन टीम सदस्य। वर्ष 2021 से वर्ष 2023 तक दक्षिण ब्युरो सप्लाई टीम सदस्य।
सागर उर्फ गंगा दिड़दो 25 वर्षीय ग्राम वेर्रूम थाना क्रिस्टाराम जिला सुकमा निवासी जो वर्तमान में कुएमारी एलओएस सदस्य के रूप में सक्रिय था जिस पर 1 लाख ईनाम घोषित था। जो 2017 में नक्सल संगठन में भर्ती हुआ जिसके बाद वर्ष 2017 से वर्ष 2018 तक किस्टाराम सीएनएम/एलओएस सदस्य वर्ष 2018 से कुऐमारी एलओएस सदस्य । वर्ष 2017 से 2023 के मध्य 12 नक्सल घटनाओं मे शामिल रहा।
अंजू उर्फ सरिता शोरी 26 वर्षीय ग्राम सुरेली थाना अंतागढ़ जिला कांकेर निवासी जो कुएमारी एरिया सदस्य के रूप में कार्य कर रही थी। जो वर्ष 2019 में नक्सली संगठन में भर्ती हुई और कुएमारी एलओएस सदस्य के रूप में कार्य कर रही थी। वर्ष 2019 से 2023 के मध्य 12 नक्सल घटनाओं मे शामिल रही। वर्ष 2023 में थाना कोरर के ग्राम भैंसगांव मुरागांव के मध्य सड़क किनारे आईईडी ब्लास्ट की घटना में शामिल रही जिसमें 1 नागरिक की मृत्यु हो गयी।

Hindi News/ Kanker / Kanker Naxal News: खात्मे की ओर नक्सलियों की सबसे पुरानी कुएमारी एरिया कमेटी, 4 बड़े लीडर ने डाले हथियार… अब 5 बचे

ट्रेंडिंग वीडियो