कांकेर

CG Rape Case: तुम मेरे घर खाना बनाने आओ… पुलिस वाले ने 3 महीने तक नौकरानी से किया रेप फिर… हुआ ये कांड

CG Rape Case: खाना बनाने बुलाया और वर्दी का रौब दिखाकर तीन माह घर पर ही रखा और हर रोज इज्जत लूटी। युवती रिपोर्ट लिखाने गई तो थाने से भी भगाया।

कांकेरOct 16, 2024 / 12:35 pm

Laxmi Vishwakarma

CG Rape Case: मैं पति से अलग होकर मायके में बैठी थी। रोजी-रोटी के लिए एक पुलिसवाले के घर खाना बनाने चली गई। उसने बताया कि पत्नी साथ नहीं रहती। 2 बच्चे हैं। उनकी देखरेख करनी होगी। 6 हजार रुपए/महीने पर मैं वहां काम करने लगी। वह मुझसे शादी की बातें करता था। मैं भी उस पर भरोसा करने लगी थी इस बीच उसने संबंध बनाने की कोशिश की, लेकिन मैंने इनकार कर दिया।

CG Rape Case: पूरे गांव में बदनाम करने की धमकी

उसने वर्दी का रौब दिखाकर दुष्कर्म किया। फिर शादी का झांसा देकर 3 महीने अपने घर पर ही रखा। वह रोज मुझसे संबंध बनाता। अब शादी से इनकार कर रहा है। गालियां देकर घर से भगा दिया है। परिवार बसाने के सपने दिखाकर उसने लगातार 3 महीने तक हर रोज मेरी इज्जत लूटी है। अब घर आकर पूरे गांव में बदनाम करने की धमकी दे रहा है। मेरी गुहार सुन लो साहब…
यह पीड़ा पखांजूर में रहने वाली एक महिला की है। मंगलवार को वह गांव के लोगों साथ अपना दर्द लिए एसपी दफ्तर पहुंची थी। उसने बताया, पखांजूर थाने में पदस्थ आरक्षक हरेंद्र सिंह मोहरे ने उससे अपने घर में काम करने के लिए संपर्क किया था। उसने बताया था कि उसका अपनी पत्नी से तलाक हो चुका है।
पखांजूर में वह अपने बच्चे के साथ रहता है। उसे दोनों के लिए खाना बनाना होगा। बच्चे की देखरेख भी करनी होगी। मैंने वहां काम शुरू कर दिया। रोज मैं जब वहां काम पर जाती, हरेंद्र मुझसे शादी कर परिवार बसाने की बातें किया करता था। संबंध बनाना चाहा, तो मैंने इनकार कर दिया। फिर उसने पुलिसवाला होने का रौब दिखाकर मुझसे जबरन संबंध बनाए। इसके बाद अपने घर पर ही रहने के लिए दबाव बनाने लगा।
मैंने मना किया, तो बदनाम करने की धमकी दी। वह लगातार कहता था कि मुझसे शादी करेगा, इसलिए मैं रूक गई। 3 माह साथ रखकर अब वह शादी से इनकार कर रहा है। शादी करने के हसीन सपने दिखा इज्जत लूटने की शिकायत लिए एसपी दफ्तर पहुंची पीड़िता और गांववाले।

खुलेआम दबंगई से भड़का गांव हुआ एक, खोला मोर्चा

एसपी के पास शिकायत लेकर पहुंचे ग्रामीणों ने बताया कि एक तलाकशुदा महिला की 3 महीने इज्जत लूटने के बाद भी पुलिसवाले खुलेआम दबंगई दिखाते हुए पीड़िता के साथ गांव के लोगों पर भी दबाव बनाने लगे थे। ऐसे भक्षक रक्षक हमें नहीं चाहिए, जो आम जनता पर ही अन्याय करें।
यह भी पढ़ें

CG Crime News: 40 वर्षीय महिला के साथ ऐसा कांड कर फरार हुआ शख्स, जांच में जुटी पुलिस…

ऐसे में गांव के लोगों ने एकमत होकर एसपी से पूरे मामले की शिकायत का फैसला लिया और कांकेर आए हैं। अगर एसपी ने नहीं सुनी, तो हम सीएम-पीएम तक जाएंगे। उनसे पूछेंगे कि दुष्कर्म करने वालों का खुद को पुलिस बताकर रौब दिखाना कितना सही है? और वो कैसा विभाग है, जो इस तरह के घिनौने कृत्यों में अपने मातहतों का साथ देता है।

थाने में ​नहीं लिखी गई पीड़िता की रिपोर्ट

पीड़िता ने बताया, हरेंद्र ने उसे घर से निकाला तो शादी का झांसा देकर बलात्कार की रिपोर्ट लिखाने वह पखांजूर थाने गई थी। थाने में किसी ने उसकी रिपोर्ट नहीं लिखी। हरेंद्र भी यहां मौजूद था। उसने पुलिस स्टाफ के अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर न केवल उसे थाने से भगाया, बल्कि दोबारा थाने आने पर पूरे पखांजूर में बदनाम कर जिंदगी बर्बाद कर देने की धमकी भी दी। इसके बाद महिला डर से अपने घर लौट गई थी।
पीड़िता ने बताया कि हरेंद्र का इतने से भी जी नहीं भरा तो वह पुलिस स्टाफ के साथ उसके गांव आया। पीड़िता के साथ गांव में उसका सहयोग करने वाले सभी लोगों को शिकायत करने पर देख लेने की धमकी दी है।

इतना धोखा… पत्नी का राज खुला, तो तलाक देने की बात कही

CG Rape Case: हरेंद्र ने पहले बताया था कि उसकी पत्नी उसके साथ नहीं रहती। बाद में पता चला कि ऐसा कुछ नहीं है। दोनों के बीच सब सामान्य है। इस झूठ के बारे में जानकर उसे काफी दुख हुआ था और उसने तभी हरेंद्र से सारे संबंध खत्म करने की बात कही थी।
हरेंद्र ने कहा कि वह उसके लिए अपनी पत्नी को भी तलाक दे देगा। इसी तरह की बातों में फंसाकर उसने लगातार 3 महीने उसका दुष्कर्म किया। पीड़िता ने बताया कि उसके भी 2 बच्चे हैं। उसके साथ ही रहते हैं। केस वापस लेने का दबाव बनाने के लिए हरेंद्र ने अभी जैसे हालात पैदा कर दिए हैं, उससे उसके दोनों बच्चे भी काफी सहमे हुए हैं।

जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी

कांकेर एसपी आईके ऐलेसेला: किसी ने अन्याय किया है तो कार्रवाई जरूर होगी। चाहे वो पुलिसवाला ही क्यों न हो। जांच पूरी होने के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।

Hindi News / Kanker / CG Rape Case: तुम मेरे घर खाना बनाने आओ… पुलिस वाले ने 3 महीने तक नौकरानी से किया रेप फिर… हुआ ये कांड

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.