कांकेर

CG Election 2025: चुनावी मैदान में चाची-भतीजा आमने-सामने, जानें किसके सिर सजेगा नगर पंचायत के अध्यक्ष का ताज?

CG Election 2025: भाजपा कांग्रेस से अध्यक्ष पद के लिए दावेदारों की लंबी लाइन थी। अब नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए चाची-भतीजा आमने सामने हैं।

कांकेरJan 29, 2025 / 03:13 pm

Laxmi Vishwakarma

CG Election 2025: चुनावी मैदान में चाची-भतीजा आमने-सामने, जानें किसके सिर सजेगा नगर पंचायत के अध्यक्ष का ताज?
CG Election 2025: नगर पंचायत चुनाव के लिए कांग्रेस भाजपा के प्रत्याशियों ने मंगलवार को नामांकन का अंतिम दिन अपने पूरी ताकत झोंक दी। भाजपा समर्पित 15 पार्षदों ने गाजे बाजे के साथ नामांकन दाखिल किया। चार निर्दलीय पार्षदों ने नामांकन दाखिल किया है। अब नगर सरकार की कमान किसके हाथ होंगी यहां तो 15 फरवरी को ही पता चलेगा। कांग्रेस के अध्यक्ष प्रत्याशी पूर्व कार्यकाल में किये विकास कार्यों के बदौलत व उससे बेहतर कार्य करने को लेकर नगर के मतदाताओं को सहानभूति जाता रहे हैं।

CG Election 2025: किसके सिर सजेगा नगर का ताज?

वहीं भाजपा के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी निखिल सिंह राठौर पूर्व में भी अध्यक्ष रहे चुके हैं व कांग्रेस के पांच साल के नाकामी को गिना रहे हैं। नगर पंचायत भानुप्रतापपुर चुनाव दिलचस्प होने वाला है सभी प्रत्याशी मतदाताओं तक पहुंच कर अपनी सहानुभूति जाता रहे हैं और बेहतर कार्य करने का भरोसा जाता रहे हैं। अब नगर के 6134 मतदाता नगर पंचायत अध्यक्ष का चयन करेंगे। जिसका सिर में नगर का ताज सजेगा यहां तो 15 फरवरी को साफ हो जाएगा।

चाची-भतीजा आमने सामने

भाजपा कांग्रेस से अध्यक्ष पद के लिए दावेदारों की लंबी लाइन था। कांग्रेस से अध्यक्ष पद के लिए भगवती गजेंद्र व भाजपा से निखिल सिंह राठौर को प्रत्याशी बनाया हैं नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए चाची-भतीजा आमने सामने हैं। भाजपा ने पार्षदों की सूची दो दिन पहले ही सूची जारी कर दिया था व कांग्रेस ने अंतिम दिन अंतिम समय में पार्षदों का सूची जारी किया। अंतिम दिन सूची जारी करने के पीछे का कारण के पीछे कई सवाल खड़े हो रहे हैं, क्या कांग्रेस को बगावत का डर था?
यह भी पढ़ें

CG Election 2025: पार्षद उम्मीदवारों की सूची में फेरबदल, असंतुष्ट कार्यकर्ताओं के मान मनौवल में जुटे बड़े नेता

वार्ड नं. भाजपा कांग्रेस

वार्ड क्रमांक 1 बंसती गांधी प्रिया निकेश ठाकुर

वार्ड क्रमांक 2 मनीषा श्रीवास निशा तिवारी

वार्ड क्रमांक 3 भीखम आरदे नरेन्द्र कुलदीप

वार्ड क्रमांक 4 सुमित्रा साहू पदमिनी साहु
वार्ड क्रमांक 5 गुमान सिंह ठाकुर सीताराम यादव

वार्ड क्रमांक 6 राजकुमार यादव सिया सेन गुप्ता

वार्ड क्रमांक 7 चंदन मंडावी रूपेन्द्र मरकाम

वार्ड क्रमांक 8 आलोतिन बाई भगवान सिंह

वार्ड क्रमांक 9 कमलेश गावडे तुषार ठाकुर
वार्ड क्रमांक 10 संध्या साहू मनदीप कौर ढिंढसा

वार्ड क्रमांक 11 मनीष सदानंद विजय धमेचा

वार्ड क्रमांक 12 रंजिन्दर रंधावा संजय मेहता

वार्ड क्रमांक 13 अजय शर्मा पंकज वाधवानी

वार्ड क्रमांक 14 गजानंद डडसेना निखिल शिवहरे
वार्ड क्रमांक 15 रेखा दुणा कृतिप्रभा पद्दा

4 निर्दलीय ने भरा पर्चा

CG Election 2025: पार्षद पद के लिए 7 निर्दलीस प्रत्याशियों ने नामांकन खरीदा था। जिसमें 4 निर्दलीय प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया हैं। वार्ड क्रमांक 2 से मीनाक्षी शर्मा, वार्ड 7 से नंदलाल तुमरेटी, वार्ड 11 से सरोजित विश्वास और 12 से मनीष साहू ने नामांकन दाखिल किया हैं निर्दली प्रत्याशी दोनों पार्टी के प्रत्याशियों के समीकरण बिगाड़ सकते हैं।

संबंधित विषय:

Hindi News / Kanker / CG Election 2025: चुनावी मैदान में चाची-भतीजा आमने-सामने, जानें किसके सिर सजेगा नगर पंचायत के अध्यक्ष का ताज?

Copyright © 2025 Patrika Group. All Rights Reserved.