Vasundhara Raje Jodhpur Visit Pics : पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे शुक्रवार को जोधपुर दौरे पर रहीं। इस दौरान वे पूर्व सांसद एवं विधायक मानवेंद्र सिंह जसोल की पत्नी स्व. चित्रा सिंह जी के निधन पर शोक संवेदनाएं प्रकट करने पहुंचीं।
जोधपुर•Feb 09, 2024 / 03:16 pm•
Nakul Devarshi
राजे ने स्व. चित्र सिंह की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान वे भावुक नज़र आईं।
राजे ने कहा कि इस हृदयविदारक हादसे से हम सभी आहत हैं। मैं ईश्वर से शोकाकुल परिवार को संबल प्रदान करने एवं दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करती हूँ।
गौरतलब है कि पूर्व सांसद मानवेंद्र सिंह की पत्नी चित्रा सिंह का अलवर के पास में एक सड़क दुर्घटना में निधन हो गया था। हादसे में मानवेंद्र सिंह व उनके पुत्र हमीरसिंह भी घायल हुए थे।
हादसा हरियाणा बॉर्डर के पास दिल्ली-मुंबई हाईवे पर अलवर जिले के नौगांवा के पास खुसपुरी में हुआ जब तेज कार एक डिवाइडर से टकरा गई। इसके बाद जसोल फार्म हाउस में चित्रा सिंह का अंतिम संस्कार हुआ। उनके बेटे हमीर सिंह ने मुखाग्नि दी। हालांकि हादसे में घायल मानवेन्द्रसिंह जसोल अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो पाए थे।
Hindi News / Photo Gallery / Jodhpur / PICS : स्व. चित्रा सिंह को श्रद्धांजलि देते हुए भावुक हुईं वसुंधरा राजे, देखें तस्वीरें