जोधपुर

Reet Paper Leak: पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 50,000 की इनामी दो महिला अरेस्ट, 3 साल से थी फरार

Rajasthan REET Exam Paper Leak: संगीता को सांचौर-जोधपुर की सीमा से गिरफ्तार किया गया है। यह दूसरे राज्य में भागने की ​फिराक में थी। वहीं, भंवरी को महाराष्ट्र के पुणे से अरेस्ट किया गया है।

जोधपुरOct 23, 2024 / 01:42 pm

Anil Prajapat

जोधपुर। रीट परीक्षा 2021 पेपर लीक प्रकरण में जोधपुर रेंज की साइक्लोनर टीम को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने रीट परीक्षा घोटाले में शामिल दो वांटेड महिलाओं को गिरफ्तार किया है। इन महिलाओं पर 50,000 रुपए का इनाम था और ये लंबे समय से फरार चल रही थीं। इनकी गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में रीट परीक्षा में फर्जी अभ्यर्थियों को बिठाने और बड़े स्तर पर धांधली करने के एक बड़े घोटाले का पर्दाफाश हुआ है।
पुलिस के मुताबिक संगीता को सांचौर-जोधपुर की सीमा से गिरफ्तार किया गया है। यह दूसरे राज्य में भागने की ​फिराक में थी। वहीं, भंवरी को महाराष्ट्र के पुणे से अरेस्ट किया गया है। वह काफी दिनों से पुणे में फरारी काट रही थी। इन दोनों ही महिलाओं पर 25—25 हजार रुपए का इनाम घोषित था। बता दें कि एसआई भर्ती परीक्षा 2021 पेपर लीक प्रकरण में तकरीबन 3 महीने पहले छम्मी विश्नोई की गिरफ्तारी हुई थी। छम्मी से हुई पूछताछ के आधार पर भंवरी और संगीता तक पुलिस पहुंची। पुलिस की गिरफ्त में आई दोनों म​हिलाएं करीब 3 साल से फरार चल रही थी।

जांच में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

जोधपुर रेंज आईजी विकास कुमार ने बताया कि पुलिस ने लंबे समय से इन दोनों आरोपियों की तलाश में ऑपरेशन चलाया हुआ था। जांच में सामने आया कि इन महिलाओं ने रीट परीक्षा में फर्जी उम्मीदवारों को बैठाकर धांधली करने की योजना बनाई थी। पुलिस के अनुसार, इस घोटाले में कई और लोग शामिल थे और इनके तार बालोतरा से जुड़े थे, जहां इस पूरे घोटाले की शुरुआत हुई थी।
यह भी पढ़ें

दौसा से कांग्रेस का टिकट फाइनल, प्रत्याशी के पास आलाकमान का आया फोन, जश्न में डूबे कार्यकर्ता

बालोतरा में हुआ था मामला उजागर

इन महिलाओं ने फर्जी कैंडिडेट्स को परीक्षा में बैठाकर परिणामों में धांधली करने की कोशिश की थी। बालोतरा में यह मामला उजागर हुआ था, जिसके बाद पुलिस ने अनुसंधान किया और घोटाले में शामिल कई अन्य लोगों के नाम भी सामने आए। पुलिस का कहना है कि इस मामले में आगे भी जांच जारी रहेगी और जो भी इसमें शामिल होगा, उसे कानून के सामने लाया जाएगा।

यह भी पढ़ें

दौसा से किरोड़ी मीना के भाई को ही क्यों मिला टिकट? खुद जगमोहन ने कर दिया बड़ा खुलासा

और भी आरोपियों की ​गिरफ्तारी संभव

राजस्थान पुलिस आईजीपी विकास कुमार (आईपीएस)ने इस कामयाबी के बाद स्पष्ट संदेश दिया है कि जो भी युवा पीढ़ी के भविष्य के साथ खिलवाड़ करेगा, उसे बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस ने यह भी आश्वासन दिया कि वे ऐसे अपराधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई करते रहेंगे और उन्हें पाताल से भी पकड़कर सामने लाएंगे। इस घोटाले में शामिल अन्य आरोपियों पर भी कड़ी नजर रखी जा रही है, और उन्हें भी जल्द गिरफ्तार किया जा सकता है।

Hindi News / Jodhpur / Reet Paper Leak: पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 50,000 की इनामी दो महिला अरेस्ट, 3 साल से थी फरार

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.