सूरसागर क्षेत्र में शुक्रवार सुबह ‘गंगा की अंतिम यात्रा सूरसागर रामद्वारा के रामस्नेही संत अमृतराम के सान्निध्य में निकाली गई। ट्रैक्टर पर फूलों से सुसज्जित मोक्ष रथ में गंगा की विदाई में क्षेत्रवासी भी शामिल हुए।
पूजन कर नम आंखों से विदा किया
शवयात्रा पर क्षेत्रवासियों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा की। सूरसागर क्षेत्र निवासी जयसिंह सोलंकी ने बताया कि गाय करीब पच्चीस वर्ष से उनके परिवार की सदस्य रही थी। बरसों से पारिवारिक जुड़ाव के कारण पूरे परिवार के सदस्यों ने उसका पूजन कर नम आंखों से विदा किया।