bell-icon-header
जोधपुर

video : विधायक सूर्यकांता व्यास का पलटवार, बोली- शेखावत जब पैदा भी नहीं हुए थे, तब से मैं राजनीति में सक्रिय

सूरसागर विधायक सूर्यकांता व्यास की ओर से मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की तारीफ को लेकर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह की टिप्पणी पर व्यास ने तीखी प्रतिक्रिया दी है।

जोधपुरSep 17, 2023 / 10:26 pm

hanuman galwa

video : विधायक सूर्यकांता व्यास का पलटवार, बोली- शेखावत जब पैदा भी नहीं हुए थे, तब से मैं राजनीति में सक्रिय

सीएम की तारीफ के बाद तकरार, केंद्रीय मंत्री की टिप्पणी पर पलटवार
जोधपुर. सूरसागर विधायक सूर्यकांता व्यास की ओर से मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की तारीफ को लेकर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह की टिप्पणी पर व्यास ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि गजेंद्र सिंह शेखावत जब पैदा भी नहीं हुए थे, तब से मैं राजनीति में सक्रिय हूं। शेखावत की जितनी उम्र नहीं है, उससे ज्यादा साल पार्टी में बिताए है। शेखावत मेरे पुत्र जैसे है, लेकिन जो बात उन्होंने बोली है वो उन्हें शोभा नहीं देती। जबकि भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी और नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड भी मुझे सम्मान देते हैं। जोशी तो मेरे पैरों के हाथ लगाते हैं। वे मेरा सम्मान करते हैं।
मैं चुनाव लडूंगी

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की सार्वजनिक रूप से प्रशंसा करने के बाद चर्चा में आईं विधायक व्यास ने कहा कि मैं चुनाव लड़ूंगी। भाजपा का मुझ पर भरोसा है और मेरा भाजपा पर। साथ ही उन्होंने भाजपा की सरकार बनाने की भी बात कही। कांग्रेस में शामिल होने की बात पर उन्होंने कहा कि कभी ऐसी कोई बात हुई ही नहीं।
समर्थन में आया समाज

राजस्थान ब्राह्मण महासभा के पूर्व अध्यक्ष कन्हैयालाल पारीक ने केंद्रीय मंत्री शेखावत की टिप्पणी को ओछी राजनीतिक सोच और छोटी मानसिकता बताया है। उन्होंने कहा कि पुष्करणा ब्राह्मण समाज की कुलदेवी उष्ट्रवाहिनी मंदिर के विकास के लिए सीएम ने पौने पांच करोड़ रुपए स्वीकृत किए हैं तो विधायक मुख्यमंत्री को धन्यवाद ही देगी। इसमें कोई गलत बात नहीं है। अखिल भारतीय पुष्टिकर सेवा परिषद के अध्यक्ष प्रकाश छंगाणी ने शेखावत के बयान का विरोध करते हुए कहा कि सांसद का विधायक व्यास के प्रति असम्मान अनुचित है।

Hindi News / Jodhpur / video : विधायक सूर्यकांता व्यास का पलटवार, बोली- शेखावत जब पैदा भी नहीं हुए थे, तब से मैं राजनीति में सक्रिय

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.