scriptराजस्थान की इस हॉट सीट पर वोटिंग के आए ऐसे दिलचस्प आंकड़े, गजेंद्र सिंह शेखावत के उड़ेंगे होश, जानिए कैसे | Rajasthan Chunav 2024: 91.06 percent voting at Uchiyarda booth, 56.32 percent at Shekhawat booth | Patrika News
जोधपुर

राजस्थान की इस हॉट सीट पर वोटिंग के आए ऐसे दिलचस्प आंकड़े, गजेंद्र सिंह शेखावत के उड़ेंगे होश, जानिए कैसे

जोधपुर लोकसभा सीट पर बूथवार मतदान का गणित, दिग्गज नेता अपने ही बूथों पर नहीं करा पाए 75 प्रतिशत से ज्यादा मतदान

जोधपुरMay 01, 2024 / 09:55 am

Rakesh Mishra

Rajasthan Chunav 2024: जोधपुर लोकसभा सीट पर मतदान में बड़े नेता ही अपने बूथों पर 75 प्रतिशत से ज्यादा वोटिंग कराने में असफल रहे। केवल कांग्रेस प्रत्याशी करण सिंह उचियारड़ा के बूथ पर ही 91.06 प्रतिशत मतदान हुआ। वहीं भाजपा प्रत्याशी गजेंद्र सिंह शेखावत के बूथ पर 56 प्रतिशत ही मतदान हुआ। बूथवार जारी हुई रिपोर्ट के आधार पर सूरसागर विधायक देवेंद्र जोशी के बूथ पर 72.12 प्रतिशत मतदान हुआ। जीव जंतु बोर्ड के अध्यक्ष जसवंत सिंह विश्नोई के बूथ पर 72.87 प्रतिशत और पोकरण में प्रतापपुरी के बूथ पर 71.91 प्रतिशत मतदान हुआ। लोकसभा क्षेत्र में भाजपा के 6 विधायकों के बूथ आते हैं। इसमें सबसे कम मतदान शेरगढ़ विधायक के बूथ पर हुआ। बाबूसिंह राठौड़ के नाथडाऊ में 10 नंबर बूथ पर 54.50 प्रतिशत ही मतदान हुआ। फलोदी विधायक पब्बाराम विश्नोई के बूथ पर 54.99 प्रतिशत ही रहा। भाजपा विधायक अपने ही बूथ पर प्रतिशत बढ़ाने में सफल नहीं हो पाए।

कांग्रेस नेताओं के बूथ पर मतदान प्रतिशत

कांग्रेस प्रत्याशी : करण सिंह उचियारड़ा
विधानसभा : लूणी
बूथ संख्या : 288
मतदान प्रतिशत : 91.06 प्रतिशत
पूर्व मुख्यमंत्री और सरदारपुरा विधायक : अशोक गहलोत
विधानसभा : सरदारपुरा
बूथ संख्या : 111
मतदान प्रतिशत : 63.70 प्रतिशत
पूर्व विधायक : मनीषा पंवार
विधानसभा : सरदारपुरा
बूथ संख्या : 204
मतदान प्रतिशत : 55.31 प्रतिशत
भोपालगढ विधायक : गीता बरवड़
विधानसभा : शेरगढ़
बूथ संख्या : 250
मतदान प्रतिशत : 60.40 प्रतिशत
सूरसागर विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी रहे : शहजाद खान
विधानसभा : सूरसागर
बूथ संख्या : 156
मतदान प्रतिशत : 73.96 प्रतिशत
लूणी विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी रहे : महेंद्र विश्नोई
विधानसभा : लूणी
बूथ संख्या : 256
मतदान प्रतिशत : 66.14 प्रतिशत
शेरगढ़ विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी रहीं : मीना कंवर
विधानसभा : लोहावट
बूथ संख्या : 52
मतदान प्रतिशत : 56.87 प्रतिशत
लोहावट विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी रहे : किसनाराम
विधानसभा : लोहावट
बूथ संख्या : 110
मतदान प्रतिशत : 60.31 प्रतिशत
ओसियां विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी रहीं : दिव्या मदेरणा
विधानसभा : लोहावट
बूथ संख्या : 207
मतदान प्रतिशत : 50.50 प्रतिशत
फलोदी विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी रहे : प्रकाश छंगाणी
विधानसभा : फलोदी
बूथ संख्या : 222
मतदान प्रतिशत 41.32 प्रतिशत

भाजपा नेताओं के बूथ पर मतदान प्रतिशत

भाजपा प्रत्याशी : गजेन्द्र सिंह शेखावत
विधानसभा : जोधपुर शहर
बूथ संख्या : 83
मतदान प्रतिशत : 56.32 प्रतिशत
भाजपा शहर जिलाध्यक्ष : देवेंद्र सालेचा
विधानसभा : जोधपुर शहर
बूथ संख्या : 116
मतदान प्रतिशत : 56.29 प्रतिशत
सूरसागर विधायक : देवेंद्र जोशी
विधानसभा : सूरसागर
बूथ संख्या : 189
मतदान प्रतिशत : 72.12 प्रतिशत
शहर विधायक : अतुल भंसाली
विधानसभा : जोधपुर शहर
बूथ संख्या : 117
मतदान प्रतिशत : 68.40 प्रतिशत
केबिनेट मंत्री : जोगाराम पटेल
विधानसभा : लूणी
बूथ संख्या : 123
मतदान प्रतिशत : 62.25 प्रतिशत
शेरगढ़ विधायक : बाबूसिंह राठौड़
विधानसभा : शेरगढ
बूथ संख्या : 10
मतदान प्रतिशत : 54.50 प्रतिशत
फलोदी विधायक : पब्बाराम विश्नोई
विधानसभा : फलोदी
बूथ संख्या : 244
मतदान प्रतिशत : 54.99 प्रतिशत
पोकरण विधायक : प्रतापपुरी
विधानसभा : पोकरण
बूथ संख्या : 104
मतदान प्रतिशत : 71.91 प्रतिशत
जीव जंतु बोर्ड के अध्यक्ष : जसवंत सिंह विश्नोई
विधानसभा : लूणी
बूथ संख्या : 211
मतदान प्रतिशत : 72.87 प्रतिशत
सरदारपुरा विधानसभा में भाजपा के विधायक प्रत्याशी रहे : महेन्द्र राठौड़
विधानसभा : सरदारपुरा
बूथ संख्या : 134
मतदान प्रतिशत : 57.72 प्रतिशत

Home / Jodhpur / राजस्थान की इस हॉट सीट पर वोटिंग के आए ऐसे दिलचस्प आंकड़े, गजेंद्र सिंह शेखावत के उड़ेंगे होश, जानिए कैसे

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो