17 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan Assembly Elections: घर पर ही वोट नहीं बढ़ा पाए नेताजी! राठौड़ के बूथ पर सबसे कम 53 फीसदी वोट पड़े

Rajasthan Assembly Elections: नेताजी 40 दिन तक भाग दौड़ करते रहे। पूरे क्षेत्र में घूमे। एक-एक मतदाता से वोट डालने की मनुहार की, लेकिन अपने ही घरेलू क्षेत्र में वे मतदान के लिए लोगों को पूरी तरह जागरूक नहीं कर पाए। सबसे कम मतदान सरदारपुरा से भाजपा प्रत्याशी प्रो महेन्द्र राठौड़ के बूथ पर हुआ।

2 min read
Google source verification
rajasthan_assembly_elections.jpg

नेताजी 40 दिन तक भाग दौड़ करते रहे। पूरे क्षेत्र में घूमे। एक-एक मतदाता से वोट डालने की मनुहार की, लेकिन अपने ही घरेलू क्षेत्र में वे मतदान के लिए लोगों को पूरी तरह जागरूक नहीं कर पाए। सबसे कम मतदान सरदारपुरा से भाजपा प्रत्याशी प्रो महेन्द्र राठौड़ के बूथ पर हुआ। जहां इन्होंने वोट डाला, वहां महज 53 प्रतिशत मतदान हुआ। सबसे ज्यादा सूरसागर से कांग्रेस प्रत्याशी शहजाद खान के बूथ पर वोटिंग हुई। यहां 78 प्रतिशत मतदान रहा। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने महामंदिर के जिस बूथ पर परिवार सहित मतदान किया, वहां भी पोलिंग 63 प्रतिशत ही हुई।


सरदारपुरा : 1288 में से 689 ही वोट पड़े
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सरदारपुरा विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 111 पर परिवार सहित वोट डाला। यहां 1393 में से 890 वोट पड़े। यानि मतदान प्रतिशत 63 प्रतिशत रहा। सरदारपुरा से भाजपा प्रत्याशी महेन्द्र राठौड़ ने बूथ संख्या 134 पर मतदान किया। यहां मतदान प्रतिशत 1288 में से 689 ही वोट पड़े। यानि महज 53 प्रतिशत ही मतदान हुआ।

जोधपुर शहर: मनीषा के बूथ पर कम वोट
जोधपुर शहर से कांग्रेस प्रत्याशी मनीषा पंवार का वोट सरदारपुरा विधानसभा के बूथ संख्या 204 पर लगता है। यहां 1292 में से 728 वोट ही पड़े। यानि मतदान प्रतिशत 56 ही रहा। भाजपा प्रत्याशी अतुल भंसाली ने भाग संख्या 117 पर मत डाला। यहां 1174 में से 841 वोट पड़े। 71 प्रतिशत मतदान रहा।

सूरसागर: जोशी के बूथ पर 753 वोट पड़े
सूरसागर से भाजपा प्रत्याशी देवेन्द्र जोशी का वोट 189 भाग संख्या में लगता है। यहां 1321 वोट में से 753 वोट पड़े। मतदान सिर्फ 57 प्रतिशत रहा। सूरसागर से कांग्रेस प्रत्याशी शहजाद खान ने सूरसागर विधानसभा के बूथ संख्या 156 में वोट दिया। यहां 1298 में से 1017 वोट पड़े। 78 प्रतिशत मतदान रहा।

लूणी: बिश्नोई के बूथ पर 65 प्रतिशत वोटिंग
लूणी से भाजपा प्रत्याशी जोगाराम पटेल ने बूथ संख्या 123 में वोट दिया। यहां 999 में से 737 वोट पड़े। 73 प्रतिशत मतदान हुआ। लूणी से कांग्रेस प्रत्याशी महेन्द्र बिश्नोई का वोट 256 भाग संख्या पर लगता है। यहां 1298 वोट में से 845 मत पड़े। 65 प्रतिशत मतदान हुआ।

यह भी पढ़ें- Rajasthan election 2023: राजस्थान के इस बूथ पर हुई 95 प्रतिशत से ज्यादा वोटिंग, इन विधानसभा ने किया हैरान, देखें आंकड़ें