15 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

karva chauth 2023: सर्वार्थ सिद्धि और शिव योग में मनाई जाएगी करवा चौथ, जानिए पूजा का शुभ मुहूर्त

karva chauth 2023: कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को करवा चौथ का त्योहार 1 नवम्बर बुधवार को मनाया जाएगा। इस बार करवा चौथ सर्वार्थ सिद्धि और शिव योग में मनाई जाएगी।

2 min read
Google source verification
karva_chauth_2023.jpg

कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को करवा चौथ का त्योहार 1 नवम्बर बुधवार को मनाया जाएगा। इस बार करवा चौथ सर्वार्थ सिद्धि और शिव योग में मनाई जाएगी। चतुर्थी तिथि की शुरुआत मंगलवार 31 अक्तूबर को रात 9:30 बजे से होगी। यह तिथि अगले दिन 1 नवंबर को रात 9:19 बजे तक रहेगी। ऐसे में उदया तिथि और चंद्रोदय के समय को देखते हुए करवा चौथ का व्रत बुधवार 1 नवंबर 2023 को रखा जाएगा। खास बात यह है कि करवा चौथ के दिन ही संकष्टी चतुर्थी का व्रत भी रखा जाएगा। करवा चौथ का त्योहार मुख्य रूप से पंजाब, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, गुजरात और राजस्थान आदि राज्यों में मनाया जाता है।

यह भी पढ़ें- Sanjeevani Case: शेखावत की ओर से कहा, एसओजी ने मुझे आरोपी नहीं माना, मेरे ऊपर आरोप झूठे

चंद्र दर्शन का समय
यह भी मान्यता है कि कि करवा चौथ के दिन चंद्र दर्शन मनवांछित फल देता है। 1 नवंबर यानी करवा चौथ की रात्रि 8:15 बजे चंद्रोदय होगा।

करवा चौथ पर बन रहा शुभ संयोग
1 नवंबर को करवा चौथ के दिन सर्वार्थ सिद्धि और शिव योग का संयोग बन रहा है। इस दिन सर्वार्थ सिद्धि योग सुबह 06:33 बजे से 2 नवंबर को सुबह 04:36 बजे तक रहेगा। इसके अलावा 1 नवंबर की दोपहर 2:07 बजे से शिवयोग शुरू हो जाएगा।

यह भी पढ़ें- Rajasthan Chunav 2023: दिल्ली में अटकी कांग्रेस-भाजपा की सूचियां, कांग्रेस में दो-दो नाम के पैनल पर मंथन

चांद निकलने तक रहता है व्रत
सुहागनों के लिए यह व्रत बहुत खास होता है। महिलाएं पति के सुखी जीवन, सौभाग्य, अच्छी सेहत और लंबी उम्र के लिए दिनभर निराहार और निर्जल रहती हैं। करवा चौथ का व्रत सुबह सूर्योदय से शुरू होता है और शाम को चांद निकलने तक रखा जाता है। शाम को चंद्रमा के दर्शन करके अघ्र्य अर्पित करने के बाद पति के हाथ से पानी पीकर महिलाएं अपना व्रत खोलती हैं। इस दिन चतुर्थी माता और गणेशजी की भी पूजा की जाती है।

करवा चौथ पूजा का शुभ मुहूर्त
- 1 नवंबर को शाम 5:36 से 6:54 बजे तक।
- अमृतकाल मुहूर्त शाम 7:34 से 9:13 बजे तक।