स्वामित्व योजना पर राजस्थान का कार्य सराहनीय
मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, पीएम मोदी ने इस समस्या को समझा और स्वामित्व योजना बनाई। इस योजना के अंतर्गत जमीन मालिक को उसका स्वामित्व दिया जा रहा है ये जनता को बड़ी राहत होगी। उनका अधिकार उनको स्वामित्व के रुप में मिलेगा। देश की सभी राज्य सरकारें इस योजना पर काम कर रहीं हैं। स्वामित्व योजना पर राजस्थान का कार्य सराहनीय है। यह भी पढ़ें
राजस्थान के 3558 महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूलों के लिए खुशखबर, नए साल में मिलेंगे शिक्षक खेती को लाभ का धंधा के लिए छह सूत्री रणनीति
मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा खेती को लाभ का धंधा बनाने व किसान के कल्याण के लिए पीएम मोदी के नेतृत्व में छह सूत्री रणनीति है।1- उत्पादन बढ़ाना।
2- उत्पादन की लागत घटाना।
3- उत्पादन के ठीक दाम देना।
4- कृषि का विविधिकरण करना। परम्परागत खेती के अलावा भी फूलों, सब्जियों, औषधि खेती को बढ़ावा देना। जैसे जोधपुर में बेर, खजूर आदि का उत्पादन अच्छा हो सकता है तो उसके लिए प्रयास करना।
5- नुकसान हो जाए उसकी भरपाई करना।
6- जैविक व प्रकृतिक खेती की तरफ बढ़ाना।
पीएम मोदी ने 109 बीजों की किस्मों को किया रिलीज
मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि इसकी अंतर्गत कई योजनाएं हैं। जिन्हें राज्य सरकारों के सहयोग से आगे बढ़ाया जा रहा है। उत्पादन बढ़ाना है तो इसके लिए अच्छे बीज की जरूरत है। जिसके लिए आईसीआर काम कर रहा है। इसी साल पीएम मोदी ने 109 बीजों की किस्मों को रिलीज किया है।अम्बेडकर को अपमानित करने का कोई भी मौका कांग्रेस ने नहीं चूका
किसान कल्याण पर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस ने कभी भी किसान के लिए काम नहीं किया है। कांग्रेस तो समाज में भ्रम फैलाने का काम करती है। वातावरण बिगाड़ने का काम करती है। भारत रत्न डा. बाबा साहेब अम्बेडकर पर कांग्रेस विवाद पैदा कर रही है। उन्होंने कहा भाजपा ने सदैव बाबा साहेब अम्बेडकर का स्वागत किया है। वे हमारे दिलों में बसते हैं। देश के लिए उन्होंने जो काम किया है भाजपा उनको प्रणाम करती है। बाबा साहेब अम्बेडकर को अपमानित करने का कोई भी मौका कांग्रेस ने कभी भी नहीं चूका। यह भी पढ़ें : Rajasthan News : पीलीबंगा नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए होगा उप चुनाव, इस दिन होगी वोटिंग