27 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नगर निगम दक्षिण एक दिन में लगाएगा 10 हजार पौधे

80 वार्डों में एक साथ होगा अभियान का आगाज

less than 1 minute read
Google source verification
 नगर निगम दक्षिण एक दिन में लगाएगा 10 हजार पौधे

नगर निगम दक्षिण एक दिन में लगाएगा 10 हजार पौधे

जोधपुर। मानसून सीजन में नगर निगम दक्षिण की ओर से वृहद पौधारोपण कार्यक्रम चलाया जाएगा। शनिवार को नगर निगम दक्षिण के सभी 80 वार्डों में एक साथ इस अभियान का आगाज होगा। पहले दिन करीब 10 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। महापौर दक्षिण वनीता सेठ ने गुरुवार को मुख्य सफाई निरीक्षकों को पौधे वितरित कर अभियान का औपचारिक आगाज किया। महापौर दक्षिण वनीता सेठ ने बताया कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने को लेकर नगर निगम दक्षिण इस बार वृहद पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन कर रहा है। उन्होंने कहा कि शनिवार सुबह 10 बजे नगर निगम दक्षिण के सभी 80 वार्डों में 100-100 पौधे उगाए जाएंगे। जिन क्षेत्रों में पार्क या अन्य खुले स्थान नहीं है, वहां रोड के दोनों किनारों पर पौधरोपण किया जाएगा। इसमें निगम कर्मचारी, स्वयंसेवी संगठन व मोहल्ला विकास समितियों को जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। इस दौरान उप महापौर किशन लड्ढा, उपायुक्त विवेक व्यास, उपायुक्त आकांक्षा बैरवा, कार्यालय अधीक्षक सुबोध शंकर व्यास, मुख्य सफाई निरीक्षक रमेश गिरी, सुशील घोष मौजूद थे।


मगरा पूंजला महाविद्यालय में पौधरोपण
जोधपुर. राजकीय कन्या महाविद्यालय मगरा पूंजला में गुरुवार को पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। एनएसएस प्रभारी डॉ रेणू जांगिड़ और प्राचार्य डॉ प्रमोद कुमार शाह ने विद्यार्थियों को पर्यावरण संतुलन का महत्व समझाया।