scriptकरो या मरो की चुनौती को शानदार तरीके से अल्फाज सुमरा उर्फ द एक्सपेरिमेंट टीवी ने किया पूरा | A Do or Die challenge completed brilliantly by Alfaz Sumra aka The Experiment TV | Patrika News
जोधपुर

करो या मरो की चुनौती को शानदार तरीके से अल्फाज सुमरा उर्फ द एक्सपेरिमेंट टीवी ने किया पूरा

यूट्यूब वीडियो स्ट्रीमिंग की लोकप्रियता हर बीतते दिन के साथ बढ़ रही है। यूट्यूब वीडियो मनोरंजन का एक प्रमुख साधन बन गया है। कई यूट्यूबर्स भी सोशल मीडिया पर अपने मनोरंजक वीडियो के साथ इसकी माँग बढ़ा रहे हैं।

जोधपुरJan 03, 2023 / 10:18 pm

मसूद आलम

img_2064.jpg

A Do or Die challenge completed brilliantly by Alfaz Sumra aka The Experiment TV

यूट्यूब वीडियो स्ट्रीमिंग की लोकप्रियता हर बीतते दिन के साथ बढ़ रही है। यूट्यूब वीडियो मनोरंजन का एक प्रमुख साधन बन गया है। कई यूट्यूबर्स भी सोशल मीडिया पर अपने मनोरंजक वीडियो के साथ इसकी माँग बढ़ा रहे हैं। इन्ही यूट्यूबर्स की सूची में अल्फाज सुमरा उर्फ द एक्सपेरिमेंट टीवी ने अच्छी पहचान बना ली है। 5.5 मिलियन सब्सक्राइबर्स अल्फाज सुमरा के वीडियो को देखते और पंसद करते है। सब्सक्राइबर्स की संख्या दिनों-दिन बढ़ती ही जा रही है। इस बीच अब अल्फाज सुमरा ने करो या मरो की चुनौती को शानदार तरीके से पूरा किया है।

इस चुनौती के तहत सर्द रात में बिलकुल ठंडे पानी के बीच सिर्फ़ एक एयर सोफ़े पर पूरी रात गुजारने का टास्क था। रूह तक को झकझोड़ देने वाली इस चुनौती को अल्फ़ाज़ सुमरा उर्फ द एक्सपेरिमेंट टीवी और उनकी टीम द्वारा शानदार ढंग से पूरा किया गया है।
करो या मरो की चुनौती के बारे में बात करते हुए अल्फाज कहते हैं कि हमने पूरी रात एक गहरी नदी के बीच एयर सोफ़े पर बिताने का फैसला किया।

इसके लिए सभी आवश्यक चीजों की व्यवस्था की गई जो हमारे रात्रि प्रवास के दौरान सहायक हो सकती हैं परंतु जैसा कि आप जानते हैं कि प्रकृति दिन की तुलना में रात में आश्चर्यजनक रूप से अलग और थोड़ा डरावनी भी दिखती है।
उन्होंने आगे कहा कि मैंने सर्द रात में बर्फ जैसे ठंडे पानी के बीच एक एयर सोफ़े पर पूरी रात बिताई। यह सबसे चुनौतीपूर्ण कार्य था जिसे पूरा करने का मैंने अनुमान भी नहीं लगाया था।

उन्होंने बताया कि जैसे ही सूरज ढल गया तब वे थोड़ा डर गये थे क्योंकि पानी में सांप या नदी में कोई भी घातक जलचर भी हो सकता था लेकिन सब कुछ ठीक हो गया और उन्होंने ये चुनौती पूरी कर ली। ख़तरनाक स्टंट करो या मरो के इस वीडियो को अब तक 3.8 मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है और इसे सैकड़ों उत्साहजनक कमेंट्स भी मिले।

कई दर्शकों के द्वारा उनके प्रयास और साहस की सराहना की गई। अल्फाज सुमरा उर्फ द एक्सपेरिमेंट टीवी ने अपने भविष्य के बारे में बात करते हुए कहा कि वो फ़िलहाल 10 मिलियन सब्सक्राइबर हासिल करने पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। उनकी टीम ने यह लक्ष्य हासिल करने के लिए अलग अलग रणनीतियाँ भी बनाई हैं और उन्हें यकीन है कि वे नए साल में लक्ष्य हासिल कर लेंगे।

Hindi News/ Jodhpur / करो या मरो की चुनौती को शानदार तरीके से अल्फाज सुमरा उर्फ द एक्सपेरिमेंट टीवी ने किया पूरा

ट्रेंडिंग वीडियो