जॉब्स

अब दिन बदलेंगे! राजस्थान के कृषि विभाग में निकली बंपर भर्ती, आज से शुरू है आवेदन 

RPSC Bharti For Agriculture Department: राजस्थान लोक सेवा आयोग ने कुछ समय पहले कृषि अधिकारी के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया था। आज से यानी कि 21 अक्टूबर से इस भर्ती के लिए आवेदन लिए जाएंगे।

जयपुरOct 21, 2024 / 11:55 am

Shambhavi Shivani

RPSC Bharti For Agriculture Department: राजस्थान लोक सेवा आयोग ने कुछ समय पहले कृषि अधिकारी के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया था। आज से यानी कि 21 अक्टूबर से इस भर्ती के लिए आवेदन लिए जाएंगे। आवेदन करने की आखिरी तारीख से लेकर योग्यता और अन्य जानकारी के लिए पढ़ें पूरी खबर। 

अंतिम तारीख नोट कर लें (RPSC Bharti 2024 Last Date)

कृषि विभाग में सहायक कृषि अधिकारी (NSA), सहायक कृषि अधिकारी (SA), स्टैटिकल ऑफिसर और एग्रीकल्चर रिसर्च ऑफिसर के पदों पर भर्ती की जाएगी। कुल 241 पदों पर वैकेंसी निकली है। राजस्थान लोक सेवा आयोग की इस भर्ती के लिए 19 नवंबर तक अप्लाई किया जा सकता है। आवेदन प्रक्रिया शुरू होते ही कैंडिडेट्स rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। 
यह भी पढ़ें
 

4 बार हुईं फेल, परीक्षा से एक रात पहले आया था पैनिक अटैक, फिर भी UPSC क्रैक कर किया कमाल

पदों का विवरण (RPSC Bharti 2024 Post Details)

  • सहायक कृषि अधिकारी (NSA)-115
  • सहायक कृषि अधिकारी (SA)-10
  • स्टैटिकल ऑफिसर-18
  • एग्रीकल्चर रिसर्च ऑफिसर-98

अन्य डिटेल्स  

इस भर्ती के लिए अप्लाई करने वाले आवेदकों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष होनी चाहिए। हालांकि, कुछ पदों के लिए न्यूनतम उम्र 20 साल है। अधिकतम उम्र में आरक्षित वर्ग को छूट दी गई है। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। अलग अलग पदों के लिए योग्यता अलग-अलग है। जैसे कि सहायक कृषि अधिकारी पदों के लिए बीएससी एग्रीकल्चर या हॉर्टिकल्चर की डिग्री होनी चाहिए। वहीं स्टैटिकल ऑफिसर पदों के लिए मैथमेटिक्स और स्टैटिक्स से कम से कम सेकेंड डिवीजन एमएससी पास होना चाहिए। आवेदन शुल्क और चयन प्रक्रिया जैसी अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। चयन लिखित परीक्षा के आधार पर होगी। 

Hindi News / Education News / Jobs / अब दिन बदलेंगे! राजस्थान के कृषि विभाग में निकली बंपर भर्ती, आज से शुरू है आवेदन 

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.