scriptविधायक ने खम्भे पर चढ़कर खुद जोड़ा जम्फर, देखकर लोग रह गए आश्चर्यचकित | when mahwa mla op hudla climbs on power pole | Patrika News
दौसा

विधायक ने खम्भे पर चढ़कर खुद जोड़ा जम्फर, देखकर लोग रह गए आश्चर्यचकित

महुवा विधायक ओमप्रकाश हुड़ला ने शनिवार को खोंचपुरी पंचायत के गांवों का किया दौरा किया। विधायक ने चुरखेड़ा पहुंचकर कई दिनों से चल रहे विद्युत आपूर्ति समस्या का समाधान कराया। विधायक ने स्वयं खम्भे पर चढ़कर ट्रांसफॉर्मर रखकर जम्फर को जोड़ा। गौरतलब है कि ग्रामीणों के आपसी विवाद के चलते यहां एक दर्जन परिवार अंधेरे […]

दौसाJul 24, 2016 / 07:33 am

Santosh Trivedi

महुवा विधायक ओमप्रकाश हुड़ला ने शनिवार को खोंचपुरी पंचायत के गांवों का किया दौरा किया। विधायक ने चुरखेड़ा पहुंचकर कई दिनों से चल रहे विद्युत आपूर्ति समस्या का समाधान कराया। विधायक ने स्वयं खम्भे पर चढ़कर ट्रांसफॉर्मर रखकर जम्फर को जोड़ा। गौरतलब है कि ग्रामीणों के आपसी विवाद के चलते यहां एक दर्जन परिवार अंधेरे में रह रहे थे।
सूचना पर निगम के अधिकारी भी कई बार मौके पर पहुंचे, लेकिन ग्रामीण उनको हर बार भगा देते थे। इस कारण विद्युत निगम का प्रयास हर बार असफल रहा। विधायक शनिवार को विद्युत विभाग के अभियंता संतोषकुमार मीना व लाइनमैन को साथ लेकर चुरखेड़ा गांव पहुंचे।
इस दौरान विधायक को भी लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा, लेकिन ट्रांसफॉर्मर को लगाने स्वयं विधायक ओमप्रकाश हुड़ला खम्भे पर चढ़ गए और जम्फर जोड़कर विद्युत आपूर्ति सुचारू कर दी। उसके बाद दोनों पक्षों से विधायक ने समझाइश की। 
विधायक को खम्भे पर देखकर ग्रामीण आश्चर्य चकित हो गए। इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष दिनेश पाटोली, महामंत्री रामचरण गुप्ता, नगर अध्यक्ष दामो साहू, भगवान सिंह सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।

Hindi News / Dausa / विधायक ने खम्भे पर चढ़कर खुद जोड़ा जम्फर, देखकर लोग रह गए आश्चर्यचकित

ट्रेंडिंग वीडियो