जॉब्स

Sarkari Naukri: अरे वाह! डाक विभाग में निकली बंपर भर्ती, मिलेगी 30 हजार सैलरी

Sarkari Naukri: इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक आपके लिए सुनहरा मौका ले कर आया है। पेमेंट बैंक ने ग्रामीण डाक सेवक एग्जीक्यूटिव के पदों पर भर्ती निकाली है।

नई दिल्लीOct 17, 2024 / 11:15 am

Shambhavi Shivani

Sarkari Naukri: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए काम की खबर है। इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक आपके लिए सुनहरा मौका ले कर आया है। पेमेंट बैंक ने ग्रामीण डाक सेवक एग्जीक्यूटिव के पदों पर भर्ती निकाली है, जिसके लिए ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक ने करीब 344 पदों पर वैकेंसी निकाली है। 

कब से कब तक कर सकते हैं आवेदन? (IPPB Executive Recruitment 2024)

आवेदन प्रक्रिया 11 अक्टूबर से जारी है। वहीं अंतिम तारीख 31 अक्टूब 2024 है। इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन करें, जिसका पता है www.ippbonline.com 
यह भी पढ़ें

UPSC से मिली असफलता पर अब कब तक शोक मनाएं, जमकर की है पढ़ाई तो जरूर क्लियर कर सकते हैं ये परीक्षाएं


आवेदन शुल्क का करें भुगतान 

ग्रामीण डाक सेवक (IPPB Executive Recruitment 2024) एग्जीक्यूटिव पर भर्ती के लिए आवेदन शुल्क 750 रुपये है। इसका पेमेंट ऑनलाइन मोड में करना होगा। अन्य किसी माध्यम से फीस पेमेंट स्वीकार नहीं किया जाएगा। 
यह भी पढ़ें

क्या आप भी देने वाले हैं Rajasthan CET परीक्षा? भूल से भी न करें ये गलती

अन्य जरूरी जानकारी 

इस पद पर अप्लाई करने के लिए कैंडिडेट्स का किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट होना अनिवार्य है। साथ ही दो साल ग्रामीण डाक सेवक के रूप में काम करना भी जरूरी है। इस भर्ती के लिए न्यूनतम 20 साल और अधिकतम 35 साल के कैंडिडेट्स अप्लाई कर सकते हैं। ग्रामीण डाक सेवक एग्जीक्यूटिव पद पर चयन के लिए ऑनलाइन लिखित परीक्षा होगी। परीक्षा पास करने वालों का डॉक्यूमेंट वेरीफिकेशन किया जाएगा। चुने गए उम्मीदवार को 30 हजार प्रति महीने की सैलरी दी जाएगी।

Hindi News / Education News / Jobs / Sarkari Naukri: अरे वाह! डाक विभाग में निकली बंपर भर्ती, मिलेगी 30 हजार सैलरी

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.