जॉब्स

RRB JE Admit Card 2019 जल्द, परीक्षा पाठ्यक्रम और तिथि के लिए यहां देखें

RRB JE Admit Card 2019

May 07, 2019 / 05:46 pm

Deovrat Singh

RRB JE Admit Card 2019

RRB JE Exam 2019 : रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड द्वारा जूनियर इंजीनियरों के 13487 पदों पर निकाली गई भर्ती के लिए प्रथम चरण की ऑनलाइन परीक्षा का आयोजन मई के अंत में या जून के शुरुआत में हो सकता है। रेलवे भर्ती बोर्ड RRB JE Exam की तैयारी में जुटा है। पहले चरण की परीक्षा में 100 अंकों का पेपर होगा और प्रश्न पत्र हल करने के लिए 90 मिनट का समय दिया जाएगा। आरआरबी अजमेर समेत देश भर के सभी भर्ती बोर्ड में इस परीक्षा का आयोजन एक साथ किया जाएगा। आरआरबी की ओर से ऑनलाइन परीक्षा केंद्र अलॉट करने की प्रक्रिया जारी है। इसके बाद बोर्ड आरआरबी जेई एग्जाम डेट निर्धारित करेगा। पाठ्यक्रम के अनुसार पहले चरण की आरआरबी जेई ऑन लाइन परीक्षा में गणित, सामान्य बुद्धि और तर्क शक्ति, सामान्य जागरुकता और सामान्य विज्ञान पार्ट में से प्रश्न आएंगे। आरआरबी ने इनका विवरण जारी किया है।
RRB JE Admit Card Exam 2019
आरआरबी जेई एडमिट कार्ड 2019 प्रथम चरण की परीक्षा के लिए मई महीने के अंतिम सप्ताह में या जून के शुरुआत में जारी किए जाएंगे। प्रश्न पत्र में गणित से 30 प्रश्न पूछे जाएंगे और इनका पूर्णांक 30 होगा। सामान्य बुद्धि और तर्क शक्ति में 25 प्रश्न पूछे जाएंगे और इनके कुल अंक 25 होंगे। सामान्य जागरुकता में 15 अंकों के 15 प्रश्न पूछे जाएंगे। अंत में सामान्य विज्ञान के 30 प्रश्न पूछे जाएंगे और इनके कुल 30 अंक होंगे। चारों खंड में कुल 100 प्रश्न होंगे और पूर्णांक 100 होगा। इनको हल करने के लिए 90 मिनट का समय मिलेगा। बोर्ड सूत्रों के अनुसार विभिन्न समुदाय के अभ्यर्थियों के लिए पात्रता के लिए अंकों का न्यूनतम प्रतिशत तय किया गया है। इसके अनुसार अनारक्षित वर्ग 40 प्रतिशत, अन्य पिछड़ा वर्ग 30 प्रतिशत, अनुसूचित जाति 30 प्रतिशत, अनुसूचित जनजाति 25 प्रतिशत होगा।
पदों का विवरण
रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड ने जूनियर इंजीनियर के 13,487 पदों पर वैकेंसी निकाली थीं। जूनियर इंजीनियर-12844, जूनियर इंजीनियर (इंफोर्मेशन टोक्नोलॉजी)-29, डिपो मैटेरियल सुपरिटेंडेंट-227, कैमिकल एंड मेटर्लजिकल असिस्टेंट-387 के पद हैं।

RRB JE Selection Process
परीक्षा में उम्मीदवारों के चयन के लिए 2 चरणों में कम्प्यूटर बेस्ड परीक्षा आयोजित की जाएगी, जिसके बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और उसके बाद मेडिकल टेस्ट होगा। अंतिम रूप से चयनित अभ्यर्थियों को मेरिट के आधार पर नियुक्ति दी जाएगी।

Hindi News / Education News / Jobs / RRB JE Admit Card 2019 जल्द, परीक्षा पाठ्यक्रम और तिथि के लिए यहां देखें

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.