जॉब्स

सीआरपीएफ हेड कांस्टेबल 2023 एडमिट कार्ड हुए जारी, ऐसे करें डाउनलोड

CRPF Head Constable Admit Card 2023: केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) ने हेड कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड आज जारी कर दिए हैं। जिन आवेदकों ने इस भर्ती के लिए आवेदन किया था, वे अपने प्रवेश पत्र सीआरपीएफ की वेबसाइट crpf.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं। हेड कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 22 फरवरी से 28 फरवरी, 2023 तक आयोजित की जाएगी। असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (स्टेनोग्राफर) भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 22 फरवरी को जारी किया जाएगा।
 

Feb 20, 2023 / 05:02 pm

Rajendra Banjara

CRPF Head Constable Admit Card 2023 released

CRPF Head Constable Admit Card 2023 released: केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) ने हेड कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। सीआरपीएफ की आधिकारिक वेबसाइट crpf.gov.in से इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले आवेदक अब अपने प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। 22 फरवरी से 28 फरवरी 2023 तक सीआरपीएफ भर्ती परीक्षाएं आयोजित की जाएगी। आज, 20 फरवरी को हेड कांस्टेबल (मंत्रिस्तरीय) पद के लिए प्रवेश पत्र उपलब्ध कराया गया है और 22 फरवरी को सहायक उप निरीक्षक (आशुलिपिक) भर्ती परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी किया जाएगा। हालांकि शुरुआत में एडमिट कार्ड 15 फरवरी को जारी होने वाला था, लेकिन अंतिम समय में इसे बदल दिया गया था। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) में असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (स्टेनोग्राफर) और हेड कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के लिए ASI के 143 पद और हेड कांस्टेबल के 1315 पद शामिल हैं। अधिक संबंधित विवरण के लिए उम्मीदवार सीआरपीएफ (CRPF) की आधिकारिक वेबसाइट crpf.gov.in पर देख सकते हैं।

 

एग्जाम डेट व पैटर्न-
कंप्यूटर आधारित परीक्षा 22 से 28 फरवरी, 2023 तक आयोजित की जाएगी। CRPF कंप्यूटर आधारित टेस्ट में एक पेपर होगा जिसमें 100 वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न होंगे, जिन्हें डेढ़ घंटा (90 मिनट) में हल करना होगा। हिंदी भाषा या अंग्रेजी भाषा (वैकल्पिक), जनरल एप्टीट्यूड, जनरल इंटेलिजेंस और क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड पर आधारित प्रश्न होंगे। चयन प्रक्रिया में कंप्यूटर आधारित टेस्ट, स्किल टेस्ट, पीएसटी, दस्तावेज़ सत्यापन और चिकित्सा परीक्षा शामिल है। इस भर्ती के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 4 जनवरी को शुरू हुई थी और 31 जनवरी, 2023 को समाप्त हुई थी।

यह भी पढ़ें

HPSC HCS Recruitment 2023: हरियाणा में नौकरी पाने का सुनहरा अवसर, जानें जरुरी योग्यता


ऐसे करें डाउनलोड-

1. अपना सीआरपीएफ (CRPF) एडमिट कार्ड 2023 डाउनलोड करने के लिए केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की वेबसाइट crpf.gov.in पर जाएं।
2. अपना उपयोगकर्ता नाम और पासवर्ड दर्ज करें।
3. अपनी पहचान सत्यापित करने के लिए कोड दर्ज करें।
4. आपका सीआरपीएफ (CRPF) एडमिट कार्ड 2023 स्क्रीन पर दिखाई देगा।
5. अब इसका प्रिंट -आउट लेकर अपने पास सुरक्षित रखें।

यह भी पढ़ें- JNU में निकली 388 पदों पर भर्ती, MTS सहित अन्य पदों के लिए इस तरह करें आवेदन

Hindi News / Education News / Jobs / सीआरपीएफ हेड कांस्टेबल 2023 एडमिट कार्ड हुए जारी, ऐसे करें डाउनलोड

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.