झुंझुनू

झुंझुनूं मेंं पिछले चुनाव के बागी को क्यों मिला टिकट, जानें पूरी कहानी

वर्ष 2023 में भाजपा ने भांबू का टिकट काटकर बबलू चौधरी को प्रत्याशी बनाया। इस पर भांबू ने भाजपा से बागी होकर चुनाव लड़ा था। वह तीसरे नम्बर पर रहे। बागी होने पर पार्टी ने उन्हें निष्काषित कर दिया था।

झुंझुनूOct 20, 2024 / 12:19 pm

Rajesh

राजेन्द्र भाम्बू

प्रदेश में होने वाले विधानसभा उप चुनाव के लिए भाजपा की ओर से छह सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा की गई है। झुंझुनूं विधानसभा सीट से राजेंद्र भांबू को टिकट दिया गया है। राजेंद्र भांबू का यह तीसरा चुनाव होगा। पिछले चुनाव में उन्होंने निर्दलीय के रूप में ताकत दिखाई थी। इससे पहले वर्ष 2018 में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा ने भांबू को झुंझुनूं विधानसभा क्षेत्र से मैदान में उतारा था। उस समय वह चुनाव हार गए। इसके बाद वर्ष 2023 में भाजपा ने भांबू का टिकट काटकर बबलू चौधरी को प्रत्याशी बनाया। इस पर भांबू ने भाजपा से बागी होकर चुनाव लड़ा था। वह तीसरे नम्बर पर रहे। बागी होने पर पार्टी ने उन्हें निष्काषित कर दिया था। लेकिन कुछ दिन बाद फिर से उन्हें भाजपा में शामिल कर लिया। अब भाजपा ने उप चुनाव में फिर से भांबू पर भरोसा जताते हुए उन्हें दूसरी बार टिकट दिया है। नारनौद निवासी 67 वर्षीय भांबू ने बीए, एलएलबी कर रखी है। वह बिजनेसमैन हैं। पिछले कई सालों से झुंझुनूं में ही अग्रसेन सक्रिल के पास निवास कर रहे हैं।

42407 वोट मिले थे भांबू को

विधानसभा चुनाव 2023 में झुंझुनूं विधानसभा से तीन प्रत्याशियों के बीच टक्कर थी। कांग्रेस से बृजेंद्र ओला, भाजपा से निषित चौधरी उर्फ बबलू चौधरी व निर्दलीय राजेंद्र भांबू चुनावी मैदान में थे। बृजेंद्र ओला को 86,798 वोट मिले थे। भाजपा के निषित चौधरी को 57935 व निर्दलीय राजेंद्र भांबू को 42407 वोट मिले थे।

कांग्रेस के टिकट का इंतजार

भाजपा ने विधानसभा उप चुनाव में झुंझुनूं सीट पर प्रत्याशी की घोषणा कर दिया है। जबकि कांग्रेस ने अभी पत्ते नहीं खोले हैं।

संबंधित विषय:

Hindi News / Jhunjhunu / झुंझुनूं मेंं पिछले चुनाव के बागी को क्यों मिला टिकट, जानें पूरी कहानी

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.