scriptगुड़ा में कलश यात्रा के साथ भागवत कथा शुरू | jhunjhunu news | Patrika News
झुंझुनू

गुड़ा में कलश यात्रा के साथ भागवत कथा शुरू

jhunjhunu news गुढागौड़जी. गुड़ा में नवनिर्मित राधा गोविंद मंदिर में धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन जारी है। गुरुवार को कलश यात्रा का आयोजन हुआ। कलश यात्रा गुड़ा के गोपीनाथ मंदिर से राधा गोविंद मंदिर जागीरदाला तक निकाली गई।

झुंझुनूJun 23, 2023 / 12:25 am

Datar

गुड़ा में कलश यात्रा के साथ भागवत कथा शुरू

गुड़ा में कलश यात्रा के साथ भागवत कथा शुरू

jhunjhunu news गुढागौड़जी. गुड़ा में नवनिर्मित राधा गोविंद मंदिर में धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन जारी है। गुरुवार को कलश यात्रा का आयोजन हुआ। कलश यात्रा गुड़ा के गोपीनाथ मंदिर से राधा गोविंद मंदिर जागीरदाला तक निकाली गई। कलश यात्रा में शामिल महिलाएं एक ही लिबास में नजर आई। वही ऊंट घोड़े भी कलश यात्रा के साथ चल रहे थे । कलश यात्रा के साथ ही कथा व्यास पूज्य श्री अशोक पारीक भैया पुणे वाले भी बग्गी में कलश यात्रा के साथ चल रहे थे। जानकारी देते हुए कार्यक्रम के आयोजक उमेश शर्मा ने बताया कि कलश यात्रा के प्रति महिलाओं में अच्छा उत्साह देखने को मिला महिलाएं सिर पर कलश लेकर नाचती गाती डीजे के साथ चल रही थी। कलश यात्रा में राजस्थान सरकार के मंत्री राजेंद्र सिंह गुढा भी शामिल हुए। उमेश शर्मा वह उनके भाई मिलकर पिता की याद में गुड़ा में बड़ा धार्मिक कार्यक्रम करवा रहे हैं । गुड़ा ढहर में 17 जून से ही धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन जारी है। जिसका 28 तक भागवत कथा के साथ समापन होगा। कलश यात्रा की समाप्ति के बाद आए हुए सभी श्रद्धालुओं ने मंदिर में प्रसादी ग्रहण की तत्पश्चात भागवत कथा की शुरुआत हुई। सभी श्रद्धालुओं ने भागवत कथा सुनी इस अवसर पर राजस्थान सरकार के मंत्री राजेंद्र सिंह गुढा, उनकी धर्मपत्नी निशा गुढा, श्रवण वेद जी, शीशराम खटाना पूर्व सरपंच, समाजसेवी सुरेश मीणा किशोरपुरा, विकी स्वामी गुड़ा, महिपाल सिंह गुढा, रोहिताश सरपंच गुड़ा ढहर, जगमाल सैनी, पंकज शर्मा,दिनेश शर्मा, गोविद, श्रवण कुमार जोशी, गोविंद जोशी,प्रकाश मीणा, अश्विनी सिंह,मुकेश मीणा गुड़ा, रूडमल सैन, सहित काफी संख्या में महिलाएं पुरुष बच्चे संत महंत उपस्थित थे।

jhunjhunu news खेतड़ी के जसरापुर में श्रीमद् भागवत कथा के अवसर पर सजाई गई कृष्ण सुदामा की जीवंत झांकी


jhunjhunu news खेतड़ी@ पत्रिका. जसरापुर स्थित संकट मोचन हनुमान मंदिर में संपूर्ण गांव के सहयोग से पुजारी महेश जोशी के सानिध्य में चल रही श्रीमद्भागवत कथा गुरुवार को सातवें वें दिन भी जारी रही। कथावाचक आचार्य विशंभर महाराज ने विस्तार से कृष्ण सुदामा मित्रता प्रसंग की व्याख्या करते हुए कहा कि कृष्ण सुदामा की मित्रता विश्व में एक मिशाल है। इस मौके पर कृष्ण – सुदामा की जीवंत झांकी भी सजाई गई। इस मौके पर मुकेश चौधरी, गिरधारी लाल शर्मा, छगनलाल शर्मा, कमल कांत शर्मा, रघुवीर योगी, डॉ अशोक सैनी, विनोद जोशी, प्रकाश चंद, अशोक सेन, सुरेश पुजारी, जयंती देवी, सुमित्रा देवी, सुनीता, आशा देवी, लक्ष्मी स्वामी, भाविका सेन, राजबाला, किरण, गीता देवी सहित दर्जनों श्रद्धालु मौजूद थे।
गुड़ा में कलश यात्रा के साथ भागवत कथा शुरू
गुड़ा में कलश यात्रा के साथ भागवत कथा शुरू

Hindi News / Jhunjhunu / गुड़ा में कलश यात्रा के साथ भागवत कथा शुरू

ट्रेंडिंग वीडियो