झुंझुनू

Success Story: 21 साल की तान्या जाएगी जापान, मिला 45 लाख का पैकेज

पिलानी कस्बे की रहने वाली तान्या सिंह धाभाई ने महज 21 साल की उम्र में 45 लाख का पैकेज प्राप्त किया है। अब वह जापान की विश्व प्रसिद्ध आईटी कंपनी में डाटा एनालिस्ट के पद पर काम करेंगी।

झुंझुनूJun 13, 2023 / 04:06 pm

pushpendra shekhawat

Success Story: 21 साल की तान्या जाएगी जापान, मिला 45 लाख का पैकेज

जयपुर। पिलानी कस्बे की रहने वाली तान्या सिंह धाभाई ने महज 21 साल की उम्र में 45 लाख का पैकेज प्राप्त किया है। अब वह जापान की विश्व प्रसिद्ध आईटी कंपनी में डाटा एनालिस्ट के पद पर काम करेंगी। तान्या सिंह के पिता ने बताया कि तान्या बचपन से होशियार रही है। वह क्लास टॉपर रहने के अलावा पहले ही प्रयास में बिट्स पिलानी में प्रवेश लेने में कामयाब रही। अभी हाल ही में उसने बिट्स 2023 का बैच पास आउट किया। इसके करीब सात-आठ दिन बाद ही उसे जापान की विश्व प्रसिद्ध आईटी कंपनी से ऑफर मिला। तान्या सिंह की नियुक्ति टोक्यो जापान में हुई है।
विश्व के टॉप 200 स्टूडेंट्स में भी हो चुका है चयन
तान्या सिंह के पिता ने बताया कि हावर्ड में वर्ल्ड स्टूडेंट्स लीडर्स प्रोग्राम होता है। जिसमें पूरे विश्व के 200 के करीब विद्यार्थियों का चयन होता है। इस प्रोग्राम में विश्व के नामचीन उद्योगपति, अर्थशास्त्री आदि न केवल अपने अनुभवों को इन चयनित स्टूडेंट्स के साथ शेयर करते है। बल्कि स्टूडेंट्स भी उनके साथ अपने भविष्य की प्लानिंग को शेयर करते है। जो एक विश्व प्रसिद्ध प्रोग्राम होने के साथ साथ प्रतिष्ठित प्रोग्राम भी है। इसके लिए भी तान्या सिंह का चयन भारत के चुनिंदा स्टूडेंट्स के साथ हुआ था। लेकिन कुछ कारणों की वजह से तान्या इसमें शामिल नहीं हो पाई थी।

Hindi News / Jhunjhunu / Success Story: 21 साल की तान्या जाएगी जापान, मिला 45 लाख का पैकेज

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.