बैठक में वार्ड 17 से पंस सदस्य शीला देवी अपने पति राजेश डारा और वार्ड 16 से पंस सदस्य उम्मेद धनखड़ के साथ इस्तीफा देने के लिए पहुंची। बैठक शुरू होने से पहले जैसे ही विधायक राजेंद्र भांबू प्रधान के चैंबर से बाहर निकले, तो पंस सदस्य के पति राजेश डारा ने अपनी पत्नी पंस सदस्य शीला की पार्टी स्तर पर अनदेखी और विकास कार्य नहीं करवाने की बात कहते हुए पद से इस्तीफा देने की बात कही।
इसलिए हुआ हंगामा
बताया जा रहा है कि पंस सदस्य पति डारा ने विधायक को तबादलों की डिजायर नहीं दिए जाने का उलाहना देते हुए उलझने का प्रयास किया। जिस पर हंगामा होने लगा। देखते-देखते दोनों तरफ से लात-घूंसे चलने लगे। कुछ लोगों ने पंस सदस्य शीला के पति राजेश डारा को थप्पड़-मुक्के मार दिए।![Chidawa Panchayat Samiti Dispute](https://cms.patrika.com/wp-content/uploads/2025/01/Dispute-in-Chidawa-Panchayat-Samiti-2.jpg?w=640)
![Chidawa Panchayat Samiti Dispute](https://cms.patrika.com/wp-content/uploads/2025/01/Dispute-in-Chidawa-Panchayat-Samiti-1-.jpg?w=640)
पुलिस बुलानी पड़ी
पंचायत समिति में इस्तीफे का मामला तो घंटों तक चलता रहा। मगर मीटिंग से पहले करीब दो मिनट तक जमकर बहस और हाथापाई चलती रही। बाहर आपसी मारपीट को देखकर विधायक भांबू वापस प्रधान के चैंबर में चले गए। बाद में थाने से सीआई आशाराम गुर्जर के नेतृत्व में पुलिस जाब्ता भी पहुंचा। हालांकि, पुलिस ने किसी को हिरासत में नहीं लिया। यह भी पढ़ें
ये राजस्थान का सबसे रहस्यमयी घर! इतने दिनों से लग रही आग, उड़ गई घरवालों की रातों की नींद
हाथापाई नहीं हुई
पंचायत समिति में किसी मैंबर के साथ हाथापाई नहीं हुई। पंस सदस्य के पति आ गए थे। जो कि नियमानुसार बैठक में हिस्सा नहीं ले सकते। किसी कार्यकर्ता से उलझ रहे थे। जिसे समझाइस कर शांत किया गया। बाद में दोनों पंस सदस्यों की समस्या भी जानी गई। जिसे शालीनता से समस्या रखने के लिए कहा गया। समझाइश के बाद दोनों सदस्य मान भी गए।-रोहिताश धांगड़, प्रधान, पंस चिड़ावा