झांसी

बर्फीली हवाओं के चलते गलन में होगा इजाफा, 4 दिन आसमान में छाए रहेंगे बादल, जानिए अपने शहर के मौसम का मिजाज

यूपी सहित पूरे बुंदेलखंड में बर्फीली हवाओं ने दस्तक दे दी है। आने वाले दिनों में गलन और बढ़ जाएगी। मंगलवार को झांसी में अचानक आसमान में बादल छाने लगे हैं। अगले चार दिनों तक मौसम ऐसा ही रहने वाला है।

झांसीDec 19, 2023 / 04:11 pm

Ramnaresh Yadav

झांसी में बदलने लगा मौसम – फोटो : सोशल मीडिया

झांसी सहित आसपास के जनपदों में मंगलवार से मौसम अचानक बदलने लगा है। दोपहर होते ही आसमान में बदली छाने लगी। जो देर रात तक बादलों का रूप ले लेगी। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले 4 दिन तक आसमान बादलों से घिरा रहेगा। क्षेत्र में बर्फीली हवाओं ने भी दस्तक दे दी है। जिसके चलते लोगों को गलन महसूस होने लगी है। आने वाले दिनों में ठंड और लगेगी।

2 डिग्री गिरा तापमान

कई दिनों से देखा जा रहा था कि न्यूनतम तापमान लगभग 11 डिग्री सेल्सियस के आस-पास ठहर गया था। लेकिन मंगलवार से ये घटकर 9 डिग्री सेल्सियस पर आ गया है। जिससे ठंड और बढ़ गई है। वहीं, अधिकतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। ये 22 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।

हवा की रफ्तार तेज… रहेगी ठिठुरन

दिन में धूप खिली रही और दोपहर बाद बादल छा गए। मंगलवार को झांसी में हवा की रफ्तार 8 KM प्रति घंटा रही। रात के समय इसके घटने की संभावना है। रात में हवा की स्पीड लगभग 6 KM प्रति घंटे के आसपास हो जाएगी। तेज हवा के चलते लोगों को ठिठुरन महसूस होती रहेगी।

Hindi News / Jhansi / बर्फीली हवाओं के चलते गलन में होगा इजाफा, 4 दिन आसमान में छाए रहेंगे बादल, जानिए अपने शहर के मौसम का मिजाज

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.