झांसी

साहब मैंने उसे कुल्हाड़ी से काट दिया, आओ गिरफ्तार कर लो, फोन-कॉल सुन पुलिस के उड़ गए होश

झांसी पुलिस को गुरुवार की दोपहर एक ऐसा फोने आया जिसे जिसने भी सुना हैरान रह गया। फोन पर एक व्यक्ति ने हत्या के बाद खुद को गिरफ्तार करने की गुहार लगाई।

झांसीDec 28, 2023 / 09:43 pm

Prateek Pandey

पहले कुल्हाड़ी से हत्या और फिर पुलिस को फोन करके जुर्म कबूलना फ़िल्मी जरूर लग रहा होगा लेकिन ये घटना है झांसी के एक गांव की। यहां एक युवक ने डायल-112 पर कॉल करके हत्या का जुर्म तो कबूला ही साथ में खुद के गिरफ्तारी की मांग भी की।
साहब… मार डाला है,आओ
एक सिरफिरे ने डायल-112 पर कॉल करके पुलिस बुला ली। युवक ने फोन करके कहा, साहब…मैंने कुल्हाड़ी से काटकर एक हत्या कर दी है, आओ और गिरफ्तार कर लो। ये बात जैसे ही पुलिस ने सुनी तो उनके होश उड़ गए। आनन-फानन पुलिस मौके पर गई तो आरोपी खून से सनी कुल्हाड़ी लेकर मौके पर खड़ा हुआ था। उसने किसी पुरानी लड़ाई के चलते एक बुजुर्ग को कुल्हाड़ी से काट डाला था। हत्या के बाद पुलिस को सूचना भी दी। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर खून से सनी कुल्हाड़ी बरामद कर ली है।
ये था पूरा मामला
आपको बता दें कि गांव रोरा निवासी बृजलाल अहिरवार (75) किसान थे। उसी गांव के राकेश सिंह की एक युवती से दोस्ती थी। बृजलाल इसकी शिकायत थाने में कर उसे पकड़वा दिया था और तभी से झगडा चला आ रहा था। आज दोपहर एक बजे से आस पास बृजलाल सामान लेने गए थे तभी राकेश मिला और गाली-गलौज शुरू कर दी। कोई कुछ समझ पाता उसके पहले ही राकेश ने कुल्हाड़ी निकाली और बृजलाल की गर्दन पर ताबड़तोड़ वार कर दिए।
शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आरोपी को गिरफ्तार कर खून से सना आलाकत्ल भी बरामद कर लिया गया। राकेश से पूछताछ की जा रही है। -एसपी सिटी ज्ञानेंद्र सिंह

Hindi News / Jhansi / साहब मैंने उसे कुल्हाड़ी से काट दिया, आओ गिरफ्तार कर लो, फोन-कॉल सुन पुलिस के उड़ गए होश

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.