bell-icon-header
झांसी

राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज का होगा विकास, मिलेगा आर्थिक सहयोग

राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज की दशा सुधारने का बीड़ा यहां के पुराने स्टूडेंट्स के साथ-साथ जनप्रतिनिधियों ने उठाया है।

झांसीSep 03, 2017 / 08:06 am

नितिन श्रीवास्तव

राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज का होगा विकास, मिलेगा आर्थिक सहयोग

झांसी. अब राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज की दशा सुधारने का बीड़ा यहां के पुराने स्टूडेंट्स के साथ-साथ जनप्रतिनिधियों ने उठाया है। इसका ऐलान यहां आयोजित पुरातन छात्र सम्मेलन में मंच से किया गया। यह पुरातन छात्र सम्मेलन विधान परिषद सदस्य रमा निंरजन, विधायक रवि शर्मा, आरपी निरंजन एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष डिप्लोमा फेडरेशन आरके सिंह के आतिथ्य में हुआ। इसमें जनप्रतिनिधियों ने कालेज के विकास के लिए आर्थिक सहयोग देने की घोषणा की।
 

विधायक निधि से दस लाख देने की घोषणा

मुख्य अतिथि नगर विधायक रवि शर्मा ने कहा कि तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में छात्र, छात्राएं परिश्रम करते हुए सफलता के शिखर तक पहुंच सकते हैं। छात्रों को तकनीकी क्षेत्र के माध्यम से विकास कर राष्ट्र के विकास में अपना योगदान निर्धारित करना चाहिए। उन्होंने संस्था के विकास के लिए विधायक निधि से 10 लाख रूपए उपलब्ध कराने की घोषणा की। इस अवसर पर एमएलसी रमा निरंजन ने कहा कि संस्था के विकास में वे पांच लाख रूपए दिये जाने का पूर्ण प्रयास करेंगी। आरपी.निरंजन ने कहा कि संस्था से उनका गहरा नाता रहा है एवं छात्रों को अनुशासन में रहकर संस्था का गौरव बढ़ाना चाहिए।
 

ब्रांड एंबेसडर सम्मानित

पुरातन छात्र नवीन शुक्ला ने बांसुरी वादन तथा राज शर्मा ने गीतों की सुन्दर प्रस्तुति दी। इस दौरान प्राविधिक शिक्षा के नवनियुक्त ब्रांड एम्बेसडर अशोक गुप्ता को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। उनके साथ प्रभाकर पांडेय, सलिल अवस्थी, संजीव दीक्षित, आरके सिंह, सत्यप्रकाश शुक्ला आदि पुरातन छात्रों की समस्त कार्यकारिणी को भी सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य जेएल वर्मा ने संस्था की गतिविधियों पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर प्रथम वर्ष एवं द्वितीय वर्ष के विभिन्न ब्रांचों में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले एवं माडल प्रदर्शनी में चुने गए छात्राओं को सम्मानित किया गया।
 

ये लोग रहे उपस्थित

सम्मेलन में नवीन श्रीवास्तव, पीके सिंह, बलदेव सिंह, कुलदीप गुप्ता, रामेंद्र सिंह, एके त्रिपाठी, अनुरोध कुमार, गरिमा सिंह व हरिकांत भास्कर के साथ ही बड़ी संख्या में पुरातन छात्र, स्टूडेंट्स और अन्य लोग उपस्थित रहे। संचालन विनोद त्रिपाठी ने किया।

Hindi News / Jhansi / राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज का होगा विकास, मिलेगा आर्थिक सहयोग

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.