झांसी

नशे में धुत युवतियों ने रेस्टोरेंट में मचाया हंगामा, गर्भवती महिला के साथ मारपीट, अब मिला ऐसा सबक 

Jhansi News: झांसी के शिवाजी नगर इलाके में शुक्रवार दोपहर एक रेस्टोरेंट में कुछ नशे में धुत लड़कियों ने जमकर हंगामा मचाया। इन लड़कियों ने रेस्टोरेंट में तोड़फोड़ की और एक गर्भवती महिला के साथ मारपीट भी की। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

झांसीJul 07, 2024 / 09:38 am

Ramnaresh Yadav

झांसी: रेस्टोरेंट में तोड़फोड़ और गर्भवती महिला के साथ मारपीट, 12 पर केस दर्ज

Jhansi News: शनिवार को झांसी के शिवाजी नगर इलाके में एक रेस्टोरेंट में कुछ युवतियों ने जमकर हंगामा मचाया। आरोप है कि इन युवतियों ने रेस्टोरेंट में तोड़फोड़ की और एक गर्भवती महिला के साथ मारपीट भी की। इस घटना के बाद रेस्टोरेंट के मालिक ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

ये है पूरा मामला 

पुलिस के अनुसार, शिकायतकर्ता साक्षी शुक्ला ने बताया कि शुक्रवार दोपहर करीब 12:30 बजे स्पर्श राय नाम का एक युवक उनके रेस्टोरेंट में आया और उधार सिगरेट मांगने लगा। जब साक्षी ने उधार देने से मना कर दिया तो स्पर्श राय गाली-गलौज करने लगा। कुछ देर बाद स्पर्श राय के साथ 10-12 लड़कियां भी रेस्टोरेंट में आ गईं। इन लड़कियों ने नशे में धुत होकर रेस्टोरेंट में तोड़फोड़ मचाना शुरू कर दिया। उन्होंने दुकान का सारा सामान फेंक दिया और एक गर्भवती महिला को भी पीटकर घायल कर दिया। घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गया है। वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि कैसे लड़कियां रेस्टोरेंट में तोड़फोड़ कर रही हैं और एक महिला को पीट रही हैं। पुलिस ने इस मामले में शिकायत दर्ज कर ली है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। एसपी सिटी ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Hindi News / Jhansi / नशे में धुत युवतियों ने रेस्टोरेंट में मचाया हंगामा, गर्भवती महिला के साथ मारपीट, अब मिला ऐसा सबक 

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.