
-गिवअप अभियान के तहत स्वयं मोबाइल से 320 ने हटवाया नाम
झालावाड़.प्रदेश के खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा गिवअप अभियान के तहत प्रदेश में 13 लाख 58 हजार 498 सक्षम लोगों के स्वत: खाद्य सुरक्षा योजना से अपने नाम हटाने की बात कर रहे हैं, इससे सरकार को 246 करोड़ का वित्तीय भार कम होने बात कर रहे है। लेकिन यहां स्थिति उलट है। झालावाड़ जिले का गिवअप अभियान में 31 वां स्थान है। हालांकि यहां मोबाइल से ऑनलाइन 326 लोगों ने आवेदन किया था, उसमें से 320 का जिला रसद अधिकारी द्वारा प्रोसेस कर दिया गया है। वहीं ईकेवाईसी में भी जिले के लोग रूचि नहीं दिखा रहे हैं।
जिले में अभी 130317 लोगों ने ईकेवाईसी नहीं करवाई है, यानी अभी 87.72 फीसदी यूनिट की ही ईकेवाईसी पोर्टल पर दखाई जा रही है।
प्रदेश में समक्ष लोगों के नाम वापस लेने के बाद अब पात्र लोगों को इस योजना से जोड़ा जाएगा। लाभार्थियों के लिए ई-केवाईसी की अंतिम तिथि 31 मार्च है,इसे आगे नहीं बढ़ाया जाएगा। वहीं प्रदेश में उचित मूल्य की 300 नई दुकानें खोलने के आदेश रसद विभाग द्वारा जारी किए गए हैं। वहीं, निरस्त हो चुकी दुकानों के स्थान पर छह माह में नई दुकानें भी शीघ्र खोली जाएंगी।
राजस्थान सरकार ने गरीबी रेखा से ऊपर उठ चुके लोगों द्वारा खाद्य सुरक्षा से स्वत: अपना नाम हटाने के लिए गिवअप अभियान की शुरुआत की थी। इसके तहत प्रदेशभर में अब तक 13 लाख 58 हजार 498 सक्षम लोग खाद्य सुरक्षा सूची से खुद अपना नाम हटवा चुके हैं। गिवअप अभियान 28 फरवरी तक जारी रहा। अपना नाम हटवाने से राज्य सरकार और अधिक पात्र लोगों को खाद्य सुरक्षा का लाभ दे पाएगी। जनवरी में शुरू हो गया था पोर्टल सरकार ने लंबे समय से खाद्य सुरक्षा योजना में नाम नहीं जुड़ पा रहे पात्र लोगों की परेशानी को देखते हुए 26 जनवरी से खाद्य सुरक्षा योजना का पोर्टल खोलने का निर्णय किया था। खाद्य व नागरिक आपूर्ति विभाग ने आदेश जारी किए थे। इस संबंध में प्रदेश में करीब 10 लाख आवेदन नए जोडऩे को लेकर बात कही गई थी।
साल 2013 में शुरू हुई राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के तहत निम्न आय वर्ग के परिवार को गुणवत्तापूर्ण खाद्यान्न सुनिश्चित करवाने हेतु लागू किया गया था। जहां एक व्यक्ति को 5 किलोग्राम प्रति महीना खाद्यान्न दिया जाता है। खाद्य सुरक्षा योजना का लाभ राजस्थान के व्यक्तियों को राशन कार्ड से मिलता है।
कं्रमांक जिला आवेदन प्रोसेस आवेदन
11 बूंदी 242 143 22
कोटा 775 719 27
बांरा 782 751 31
झालावाड़ 326 320
जिला पेडिंग यूनिट प्रतिशत
बून्दी 70367 90.63
कोटा 85613 90.58
झालावाड़ 130317 87.72
बारां 137474 84.95
ईकेवाईसी करवाने की अंतिम तिथि 31 मार्च ही है। वहां तक नाम नहीं हटाने पर जो पात्र नहीं है उनके स्थाई रूप से नाम हट जाएंगे। गिवअप में जिन लोगों ने मोबाइल से आवेदन किया है उनकी संख्या 320 है, कई लोगों ने डीलर के यहां भी किया है, दोनों के मिलाकर एक हजार से अधिक लोगों ने राशन छोड़ा है।
Published on:
27 Mar 2025 11:36 am
बड़ी खबरें
View Allझालावाड़
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
