झाबुआ

बच्ची का रूप लेकर आई माता रानी, जमीन में गड़ी मूर्ति की जानकारी देकर हो गई गायब

Ambe Maa Idol : बच्ची ने गरबा खेलते वक्त बताया कि कहा गड़ी है माता की मूर्ति, लोगों ने खोदी जमीन लेकिन बच्ची हो गई गायब…..।

झाबुआOct 17, 2024 / 04:52 pm

Akash Dewani

Ambe Maa Idol : मध्य प्रदेश के झाबुआ में एक चमत्कारी घटना की खबर सामने आई है। यहां झाबुआ की एक कॉलोनी में जमीन में गड़ी माता की मूर्ति मिली है। हालांकि, चमत्कारी घटना यह नहीं है। चमत्कार तो यह है कि जिस बच्ची ने बताया कि किस जगह पर माता की मूर्ति गड़ी है वह अचानक गायब हो गई। लोगों ने बच्ची को बहुत खोजने की कोशिश की लेकिन वह उन्हें नहीं मिली। लोगों ने इसे माता का चमत्कार माना और जयकारे लगाने लगे।

गरबा खेलने आती थी बच्ची

यह घटना झाबुआ के सिद्धेश्वर कॉलोनी की है जहां शरद पूर्णिमा के मौके पर गरबे का आयोजन किया गया था। गरबे में एक बच्ची भी आई थी। गरबा करते हुए बच्ची अचानक बैठ गई और जमीन में एक तरफ इशारा कर बोली कि आप माता की तस्वीर की पूजा कर रहे हो लेकिन माता तो स्वयं यही है। पहले तो लोगों ने उसकी बात नहीं मानी लेकिन फिर जब उन्होंने उसकी बात मानकर बताई जगह पर खोदना शुरू किया तो स्थल पर मौजूद सभी लोगों के होश उड़ गए। करीब 2-3 फीट खोदने के बाद उन्हें अंबे मां की मूर्ति मिली। ये नजारा देख लोगों ने माता रानी के जयकारे लगाने शुरू कर दिए।
यह भी पढ़े – गांधी हॉल में Halloween Party करते भाजपा नेताओं ने दी सफाई, सोशल मीडिया पर जैन समाज ने किया विरोध

गायब हो गई बच्ची

माता रानी के जयकारे लगाने के बाद जब लोगों को बच्ची का ख्याल आया तो वह उसे ढूंढने लगे लेकिन बच्ची उन्हें कही नहीं मिली। वह मूर्ति मिलने के बाद ही गायब हो गई थी। लोगों ने बताया की बच्ची रोज यहां गरबा करने आती थी लेकिन उस बच्ची को कभी किसी ने नहीं देखा था। इसके घटना लोग चमत्कार मान रहे हैं। उनका मानना है कि दुर्गा मां स्वयं बच्ची का रूप लेकर आई थी। मूर्ति मिलने के बाद लोगों ने निर्णय लिया है कि कॉलोनी में माता का मंदिर बनाया जाएगा जहां समस्त विधि-विधान के साथ मूर्ति को स्थापित किया जाएगा।

Hindi News / Jhabua / बच्ची का रूप लेकर आई माता रानी, जमीन में गड़ी मूर्ति की जानकारी देकर हो गई गायब

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.