जशपुर नगर

BJP नेता की बर्थ-डे पार्टी में पहाड़ी कोरवा महिला से रेप, निर्वस्त्र हालत में जंगल में छोड़ा

Jashpur woman rape case : जानकारी के मुताबिक पीड़िता को बलात्कार के बाद बेहोश हो जाने पर उसे निर्वस्त्र हालत में जंगल में छोड़ दिया।

जशपुर नगरJun 13, 2023 / 01:32 pm

चंदू निर्मलकर

BJP नेता की बर्थ-डे पार्टी में पहाड़ी कोरवा महिला से रेप, निर्वस्त्र हालत में जंगल में छोड़ा

जशपुरनगर. CG Crime news : राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र कहे जाने वाले विशेष जनजाति पहाड़ी कोरवा महिला के साथ भाजपा नेता के घर पर चल रही बर्थ-डे पार्टी के दौरान बलात्कार करने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक पीड़िता को बलात्कार के बाद बेहोश हो जाने पर उसे निर्वस्त्र हालत में जंगल में छोड़ दिया। सुबह-सुबह जब मनरेगा में काम करने जा रही महिलाओं ने पीड़िता को देखा तो इसकी जानकारी उसके घर वालों को दी। इसके बाद परिजन पीड़िता को घर लेकर आए और मामले की शिकायत पुलिस से की।
यह भी पढ़ें : शैक्षणिक सेवा भर्ती नियम में बदलाव.. अकेले दुर्ग साइंस कॉलेज प्रदेश को देगा 22 नए प्राचार्य

Jashpur rape case : जानकारी के मुताबिक पहले तो पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया, लेकिन बात जैसे-जैसे राजनीतिक गलियारों में फैलने लगी तब पुलिस ने मामला दर्ज कर बीजेपी नेता को गिरफ्तार कर लिया। इस पूरी घटना की पुष्टि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप ने की है। अब इस मामले में पुलिस ये भी जांच कर रही है कि बलात्कार करने वाले लोगों में सिर्फ एक भाजपा नेता था या बर्थ-डे पार्टी में शामिल कुछ अन्य लोगों ने भी पीड़िता के साथ बलात्कार किया है।
यह भी पढ़ें : Monsoon Update : मौसम विभाग का बड़ा अपडेट, अगले 48 घंटे में दस्तक दे रहा मानसून! इन जगहों में होगी धुंआधार बारिश

मामले में जांच के बाद अपराध दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेज दिया गया है।
-उमेश कश्यप, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जशपुर

यह भी पढ़ें : पुलिस टीम ने छापा मारकर शहर के इन 4 कबाड़ गोदाम को किया सील, नामी कबाड़ी का गोदाम भी शामिल

Hindi News / Jashpur Nagar / BJP नेता की बर्थ-डे पार्टी में पहाड़ी कोरवा महिला से रेप, निर्वस्त्र हालत में जंगल में छोड़ा

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.