scriptयुवक को लगी संबंध बनाने की तलब! शादीशुदा महिला को प्रेम जाल में फंसाकर किया दुष्कर्म, फिर… हो गया कांड | CG rape case: Married woman raped | Patrika News
जशपुर नगर

युवक को लगी संबंध बनाने की तलब! शादीशुदा महिला को प्रेम जाल में फंसाकर किया दुष्कर्म, फिर… हो गया कांड

Jashpur News: प्रेम जाल में उलझकर कुछ महिलाओं ने अपनी जिंदगी तबाह कर ली। एक ऐसा ही मामला जशपुर जिले से सामने आया है। जहां युवक ने शादी का झांसा देकर महिला को अपने जाल में फंसा लिया फिर…

जशपुर नगरOct 13, 2024 / 01:25 pm

Khyati Parihar

CG Rape Case
CG Rape Case: जशपुर जिले के पत्थलगांव पुलिस ने पति के शराब पीने से परेशान होकर मायके में रह रही विवाहिता को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने एवं मारपीट करने के आरोपी अभिषेक लकड़ा को रायगढ़ से गिरफ्तार कर जेल की सलाखों के पीछे भेजा है। आरोपी के विरुद्ध थाना पत्थलगांव में 376-2 छ, भादवि 64-2, एम, 296, 115-2, भा. न्याय संहिता का अपराध पंजीबद्ध किया गया है।
घटना के संबंध में पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना पत्थलगांव क्षेत्र की एक विवाहित महिला उम्र 28 साल की है। प्रार्थिया वर्ष 2021 में पत्थलगांव क्षेत्र के एक युवक के साथ प्रेम विवाह की थी, जिसके तरफ से प्रार्थिया का एक लड़का बच्चा उम्र 5 साल का है।
यह भी पढ़ें

CG Rape Case: 4 साल की बच्ची से हुआ था रेप, दर्द से कराहती मासूम को लगे 4 टांके, इधर मां भी अस्पताल में भर्ती

शराबी पति से परेशान होकर मायके में रहती है पीड़िता

पुलिस के अनुसार प्रार्थिया अपने पति के शराब पीने से तंग आकर बच्चे को लेकर अपने मायके में रह रही थी। माह मई 2024 में अभिषेक लकड़ा इसके घर में आता जाता था एवं शादी करूंगा और बच्चा को भी साथ में रखूंगा बोलकर प्रार्थिया के साथ दिनांक 7 मई 2024 को दुष्कर्म किया, और तब से लगातार पत्नी बनाऊंगा, शादी करूंगा बोलकर 1 अक्टूबर 2024 तक दुष्कर्म किया है। लेकिन प्रार्थना द्वारा उसे शादी करने बोलने पर गाली गलौज कर हाथ मुक्का से मारपीट करता है एवं शादी करने से मना कर रहा है। प्रार्थिया की उक्त रिपोर्ट पर 10 अक्टूबर को थाना पत्थलगांव में अपराध धारा सदर का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

आरोपी को भेजा जेल

महिला प्रताड़ना का प्रकरण दर्ज होते ही एसपी ने आरोपी को तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए थे, उक्त निर्देश के परिपालन में आरोपी के निवास में दबिश देकर उसे अभिरक्षा में लिया गया एवं पूछताछ में आरोपी ने उक्त अपराध को घटित करना स्वीकार किया। जिसके बाद आरोपी अभिषेक लकड़ा उम्र 24 वर्ष निवासी सीतापुर थाना कोतवाली रायगढ़, जिला रायगढ़ के विरूद्ध अपराध के सबूत पाए जाने से उसे 11 अक्टूबर को गिरतार कर न्यायिक रिमांड में भेजा गया है।

Hindi News / Jashpur Nagar / युवक को लगी संबंध बनाने की तलब! शादीशुदा महिला को प्रेम जाल में फंसाकर किया दुष्कर्म, फिर… हो गया कांड

ट्रेंडिंग वीडियो