जांजगीर चंपा

Road Accident : दो बाइक में हुई जबरदस्त टक्कर, 2 लोगों की दर्दनाक मौत… 2 के टूटे हाथ-पैर

Road Accident : शिवरीनारायण मुख्य मार्ग पर ग्राम पंचायत मेऊभाटा संतोषी वस्त्रालय के सामने सोमवार की रात 8 बजे दो बाइक की आपस में टक्कर हो गई।

जांजगीर चंपाDec 19, 2023 / 04:40 pm

Kanakdurga jha

बोलेरो के जोरदार टक्कर से साइकिल सवार युवक की मौत,

Road Accident : शिवरीनारायण मुख्य मार्ग पर ग्राम पंचायत मेऊभाटा संतोषी वस्त्रालय के सामने सोमवार की रात 8 बजे दो बाइक की आपस में टक्कर हो गई। जिसमें दो लोग की मौके पर मौत हो गई। वहीं दोनों बाइक के अलग-अलग तीन सवार गंभीर रूप से घायल हैं। जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बिलासपुर रेफर किया गया। फिलहाल दोनों के शव को पामगढ़ अस्पताल में रखा गया है। पुलिस के अनुसार मनोज सांडे पिता ब्यास नारायण 35 अपनी पत्नी के साथ बाइक पर था घटना में पत्नी की भी हालत गंभीर है। जिसे बिलासपुर रेफर किया गया है।
यह भी पढ़ें

बिलासपुर व जगदलपुर में सुपर स्पेशलिटी अस्पताल के लिए केवल बिल्डिंग तैयार, मशीन एक भी नहीं लगी, न डॉक्टर और न दूसरा स्टाफ



वहीं दूसरी बाइक में करण कोसले पिता लाफ सिंह कोसले निवासी खिसोरा अकलतरा ये लोग बाइक में तीन युवक सवार थे। जिसमें मौके पर करण की मौत हो गई। वहीं इसके दो अन्य साथी जिसमें एक का हाथ और एक का पैर टूट गया। जिसे प्राथमिक उपचार के बाद बिलासपुर रेफर किया गया है। घटना के सूचना के बाद मौके पर पामगढ़ पुलिस अस्पताल पहुंचकर जांच में जुटी हुई है।
यह भी पढ़ें

गुरु घासीदास दास जयंती पर मुख्यमंत्री साय बोले – बाबा ने मनखे-मनखे एक समान का दिया उपदेश



Hindi News / Janjgir Champa / Road Accident : दो बाइक में हुई जबरदस्त टक्कर, 2 लोगों की दर्दनाक मौत… 2 के टूटे हाथ-पैर

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.