जांजगीर चंपा

शहर का एकमात्र हाईस्कूल मैदान ठेका एजेंसी के गोदाम में तब्दील

CG News : शहर के बीच एकमात्र हाईस्कूल मैदान को ठेका एजेंसी के सुपुर्द कर दिया गया है। यह मैदान ठेका एजेंसी के गोदाम में तब्दील हो चुका है।

जांजगीर चंपाOct 13, 2023 / 01:31 pm

Kanakdurga jha

शहर का एकमात्र हाईस्कूल मैदान ठेका एजेंसी के गोदाम में तब्दील

जांजगीर। CG News : शहर के बीच एकमात्र हाईस्कूल मैदान को ठेका एजेंसी के सुपुर्द कर दिया गया है। यह मैदान ठेका एजेंसी के गोदाम में तब्दील हो चुका है। बच्चे खेल भी नहीं पा रहे और लोगों को सुबह-शाम सैर के लिए जगह तक नहीं मिल रही है। ऐसे में अब धीरे-धीरे हाईस्कूल मैदान पर भी संकट के बादल छा रहे हैं। इसके बावजूद जिम्मेदार नगरपालिका को इस समस्या से कोई सरोकार नहीं है।
यह भी पढ़ें : CG Assembly Election 2023 : 12 में से 10 सीटों पर 3 और दो सीटों पर 5 बजे तक होगा मतदान

ज्ञात हो कि शहर के बीच में एकमात्र हाईस्कूल मैदान है। जिसमें शहर भर के खिलाड़ी सुबह व शाम को पहुंचते हैं। जहां खिलाड़ी फुटबाल, क्रिकेट सहित अन्य खेल खेलते हैं, लेकिन वर्तमान में इस हाईस्कूल मैदान पर संकट के बादल छाने गए हैं। सबसे बड़ी बात यह है कि शहर का एकमात्र मैदान है। इसके अलावा शहर में कोई अन्य मैदान नहीं है। इसलिए यहां सुबह व शाम को बड़ी संख्या में खिलाड़ियों की भीड़ पहुंचती है। इसके अलावा सुबह व शाम शहरवासी सैर करने के लिए पहुंचते हैं। लेकिन यह हाईस्कूल मैदान पिछले पखवाड़े भर से गोदाम बनकर रह गया है। मैदान में सड़क निर्माण कर रहे ठेकेदार द्वारा गिट्टी-बालू, सीमेंट व उपकरणों का गोदाम बनाकर रखा है।
यह भी पढ़ें : शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला जंगलवार का जवान गिरफ्तार, 15 साल से कर रहा था युवती का दैहिक शोषण

निर्माण के लिए यहीं प्लांट भी लगा दिया है। निर्माण कार्य के लिए यहां बड़ी-बड़ी मशीन लगाई गई है। जो पूरे दिन भर चलती रहती है। पूरा हाईस्कूल मैदान में रॉ-मटेरियल पड़ा हुआ है। इससे शहरवासी सुबह-शाम टहल तक नहीं पा रहे। मैदान में बच्चों की खेल गतिविधियों पर भी रोक लग गई है। इसे लेकर खिलाड़ी काफी आक्रोशित हैं। लेकिन खिलाड़ियों का कहीं कोई सुनवाई नहीं होने से वे लोग हाईस्कूल मैदान के एक किनारे में ही खेलने को मजबूर हैं। हाईस्कूल मैदान पहुंचे खिलाड़ियों का कहना है कि गिट्टी, रेत, सीमेंट व मशीन का गोदाम बनने से खेलने में परेशानी हो रही है। यहां तक चेंजिंग रूम को भी खाना बनाने के लिए उपयोग किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें : सड़क दुर्घटना में एक आरक्षक व एक प्रधान आरक्षक की पत्नी की दर्दनाक मौत

अब तक आधी भी नहीं बनी सड़क

शहर के कचहरी चौक से लेकर बीटीआई चौक तक 1 करोड़ 31 लाख रुपए की लागत से दोनों ओर सड़क चौड़ीकरण का निर्माण कार्य चल रहा है। इसके लिए ठेकेदार द्वारा एक माह पूर्व ही निर्माण कार्य शुरू किया गया है। अब तक सड़क आधी भी नहीं बनी है। यह कार्य माह भर तक चलेगा, तब तक लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।
अन्य जगह बनाया जा सकता था गोदाम

शहरवासियों व खिलाड़ियों का कहना है कि शहर के बीच एकमात्र हाईस्कूल मैदान है। इसकी जगह कहीं और भी रॉ मटेरियल प्लांट का निर्माण किया जा सकता था।
सड़क निर्माण कार्य चल रहा है। ठेकेदार को तो जगह तो देना पड़ेगा। नहीं तो सड़क में सामान रखने से जाम की स्थिति निर्मित हो जाती। इसलिए हाईस्कूल मैदान को दिया गया है।

– भगवान दास गढे़वाल, नपाध्यक्ष

Hindi News / Janjgir Champa / शहर का एकमात्र हाईस्कूल मैदान ठेका एजेंसी के गोदाम में तब्दील

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.