scriptCG Teachers: शिक्षकों के लिए बड़ी खुशखबरी! प्रमोशन का इंतजार खत्म, सहायक शिक्षक अब बन जाएंगे हेडमास्टर | CG Teachers: Great news for teachers! Wait for promotion is over, assistant | Patrika News
जांजगीर चंपा

CG Teachers: शिक्षकों के लिए बड़ी खुशखबरी! प्रमोशन का इंतजार खत्म, सहायक शिक्षक अब बन जाएंगे हेडमास्टर

CG Teachers: जांजगीर-चांपा में आखिरकार पदोन्नति के लिए लंबे समय से इंतजार कर रहे सहायक शिक्षकों का इंतजार अब जाकर खत्म होने वाला है। तीन माह की देरी के बाद जाकर फाइनली 19 सितंबर को काउंसिलिंग के लिए तिथि तय कर दी गई है।

जांजगीर चंपाSep 14, 2024 / 02:02 pm

Shradha Jaiswal

cg teachers
CG Teachers: छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा में आखिरकार पदोन्नति के लिए लंबे समय से इंतजार कर रहे सहायक शिक्षकों का इंतजार अब जाकर खत्म होने वाला है। शिक्षक फेडरेशनों के लगातार दबाव और देरी को लेकर मीडिया में लगातार खबर प्रकाशन के बाद जाकर शिक्षा विभाग के अधिकारियों की नींद खुली और तीन माह की देरी के बाद जाकर फाइनली 19 सितंबर को काउंसिलिंग के लिए तिथि तय कर दी गई है।
यह भी पढ़ें

CG Teacher News: स्कूल में बीईओ को शिक्षक मिले नदारद, नोटिस थमाया…

CG Teachers: शिक्षकों का इंतज़ार हुआ खत्म

CG Teachers: गौरतलब है कि प्रायमरी स्कूलों में पदस्थ सहायक शिक्षकों का प्रधानपाठक पदों पर पदोन्नति होनी है। पड़ोसी जिलों में शिक्षकों को पदोन्नति मिल गई लेकिन यहां का शिक्षा विभाग पदोन्नति की प्रक्रिया को दबाकर बैठा हुआ था। इसको लेकर शिक्षक संघों में भी रोष था जिसको लेकर समय-समय पर उनके द्वारा ज्ञापन देकर प्रक्रिया पूरी करने शासन-प्रशासन को अवगत कराया लेकिन इसके बाद भी डीईओ के कानों में जूं तक नहीं रेंगी। मामला फिर मीडिया में आया और खबर प्रकाशन के बाद अधिकारियों को फटकार मिली। तब जाकर अधिकारियों ने पदोन्नति की प्रक्रिया शुरू की। जिला स्तरीय पदोन्नति समिति की बैठक आयोजित की गई। इसके बाद पात्र-अपात्रों की सूची जारी की।

सेजेस जांजगीर में होगी काउंसिलिंग

काउंसिलिंग की प्रक्रिया स्वामी आत्मानंद उमावि जांजगीर में 19 सितंबर को रखी गई है। सुबह 11 बजे से काउंसिलिंग शुरू होगी। पात्रता सूची में शिक्षकों के क्रम जारी किए हैं। उसी अनुसार शिक्षकों को काउसिलिंग की जाएगी। सहायक शिक्षकों की पदोन्नति की प्रक्रिया जून-जुलाई माह तक कर लेनी थी लेकिन डीईओ आफिस से लगातार लेट-लतीफी की जा रही थी। जिसके चलते पदोन्नति की प्रक्रिया ठंडे बस्ते में चली गई थी। अब जाकर सहायक शिक्षकों को पदोन्नति मिलने जा रही है। प्रभारियों के भरोसे संचालित हो रहे प्रायमरी स्कूलों को अब पूर्ण प्रधानपाठक मिल जाएंगे।

Hindi News/ Janjgir Champa / CG Teachers: शिक्षकों के लिए बड़ी खुशखबरी! प्रमोशन का इंतजार खत्म, सहायक शिक्षक अब बन जाएंगे हेडमास्टर

ट्रेंडिंग वीडियो