bell-icon-header
जैसलमेर

घर से गायब महिला का शव अस्पताल में मिला

जैसलमेर के जवाहिर चिकित्सालय में सोमवार को एक महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। महिला पिछले आठ दिनों से अपने घर से गायब बताई जा रही है।

जैसलमेरSep 30, 2024 / 08:50 pm

Deepak Vyas

जैसलमेर के जवाहिर चिकित्सालय में सोमवार को एक महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। महिला पिछले आठ दिनों से अपने घर से गायब बताई जा रही है। पुलिस को सूचित किए जाने पर महिला का शव मोर्चरी में रखवाया गया। इस बीच महिला के परिजन भी जानकारी मिलने पर अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंपा। जानकारी के अनुसार महिला की पहचान गीता (35) पत्नी विरधाराम भील निवासी पोहड़ा के रूप में हुई। परिजनों ने बताया कि महिला पिछले 8 दिनों से घर से गायब थी और वे उसकी तलाश कर रहे थे। बताया जाता है कि महिला गत दो दिन से अस्पताल में ही घूम रही थी। जानकारी के अनुसार विरधाराम के साथ गीता की शादी 2007 में हुई थी। उनके 3 बेटियां व 1 बेटा है। पुलिस की तरफ से महिला के गायब होने से लेकर अस्पताल तक पहुंचने की जांच की जा रही है।

Hindi News / Jaisalmer / घर से गायब महिला का शव अस्पताल में मिला

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.