22 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

वेद मंत्रों व कीर्तन के साथ निकाली प्रभात फेरी

वेद मंत्रों व कीर्तन के साथ निकाली प्रभात फेरी

less than 1 minute read
Google source verification
वेद मंत्रों व कीर्तन के साथ निकाली प्रभात फेरी

वेद मंत्रों व कीर्तन के साथ निकाली प्रभात फेरी

वेद मंत्रों व कीर्तन के साथ निकाली प्रभात फेरी
जैसलमेर. भारतीय नववर्ष का स्वागत गायत्री परिवार की युवा इकाई डिवाइन इंडिया यूथ एसोशियशन दीया ने शनिवार को मंगल बेला में वेद मंत्रों व कीर्तन के साथ प्रभात फेरी से दीया के प्रवक्ता मुकुट शर्मा ने बताया कि प्रात: 5 बजे गांधी कॉलोनी स्थित हिंगलाज माता मंदिर से गायत्री मंत्र, भजन कीर्तन के साथ प्रभात फेरी गांधी कॉलोनी और आरपी कॉलोनी के मुख्य मार्ग से होते हुए टीकाराम पालीवाल पार्क में समाप्त हुई, जहां विश्व शांति तथा सबके लिए उज्ज्वल भविष्य के लिए पार्क विकास समिति के तत्वावधान में सामूहिक प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। प्रार्थना सभा में गगेंद्रसिंह आर्य ने चैत्र शुक्ला प्रतिपदा व नव वर्ष का प्राकृतिक व वैज्ञानिक महत्व समझाया। नरेंद्रसिंह भाटी ने सर्वे भवन्तु सुखिन: गीत तथा सभी की ओर से मंगलाचरण, गायत्री मंत्र, महामृत्युंजय मंत्र व स्वस्तिवाचन मंत्र के साथ शांति मंत्रों का पाठ किया गया। जिला गायत्री परिवार ट्रस्टी महेश कुमार ने शुभकामनाएं देते हुए आभार जताया।
यहां हुआ गायत्री यज्ञ
गायत्री परिवार की ओर से नव वर्ष व चैत्र नवरात्र के शुभअवसर पर गायत्री पीठ में यज्ञ किया गया। श्रद्धालुओं व परिजनों ने गायत्री मंत्रों के साथ आहुतियां दी। कार्यक्रम में गायत्री परिवार के रमेश छंगाणी व मनीषा की ओर से देव पूजन किया गया तथा कलश पूजन बाबुदान व गणेश पूजन महेश कुमार ने किया। बाबूदान ने बताया कि मंदिर में नवरात्र के 9 दिन सुबह 8 बजे प्रतिदिन यज्ञ का आयोजन होगा। यज्ञ पुरोहित बालूदास थे। यज्ञ में सर्वकल्याणएसर्व शांति के लिए गायत्री मंत्र व महामृत्युंजय मंत्रों की आहुतियां दी।