जैसलमेर

पोकरण क्षेत्र में भी देवी प्रतिमाओं का विसर्जन

शारदीय नवरात्रा के दौरान कस्बे के विभिन्न गली मोहल्लों में आयोजित गरबा महोत्सव व डांडिया नृत्य शनिवार को हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ।

जैसलमेरOct 12, 2024 / 08:39 pm

Deepak Vyas

शारदीय नवरात्रा के दौरान कस्बे के विभिन्न गली मोहल्लों में आयोजित गरबा महोत्सव व डांडिया नृत्य शनिवार को हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। कस्बे के खटीकों का बास, वाल्मिकी बस्ती, छंगाणियों की गली, खत्रियों की गली, लोढ़ा कॉलोनी, जटावास सहित कई जगहों पर मां दुर्गा की प्रतिमाओं की स्थापना कर गरबा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा था। इस दौरान युवक युवतियों की ओर से गरबा व डांडिया नृत्य का आयोजन किया गया। शारदीय नवरात्रा के समापन के मौके पर शुक्रवार को देर रात तक गरबा व डांडिया नृत्य की धूम मची रही। यहां युवतियों, महिलाओं, बच्चों युवाओं ने डीजे की धुन पर जमकर डांडिया नृत्य किया। शनिवार को देवी प्रतिमा विसर्जन के लिए अलग-अलग मोहल्लों से शोभायात्राएं निकाली गई, जिसमें एक वाहन में प्रतिमा को सजाया गया और श्रद्धालु डीजे की धुन पर नाचते हुए साथ चल रहे थे। शोभायात्रा विभिन्न मार्गों से होते हुए कस्बे के तालाबों पर पहुंची और प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। कस्बे के सालमसागर, रामदेवसर, मेहरलाई सहित अन्य तालाबों पर श्रद्धालुओं की ओर से प्रतिमाओं की विशेष पूजा-अर्चना कर आरती की गई। इसके बाद देवी मां के जयकारों के साथ युवकों ने प्रतिमाओं का विसर्जन किया।

Hindi News / Jaisalmer / पोकरण क्षेत्र में भी देवी प्रतिमाओं का विसर्जन

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.