14 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सबसे गर्म दिन, अब तक के उच्चतम स्तर पर रात का पारा

स्वर्णनगरी में अप्रेल के पहले सप्ताह में ही गर्मी का आगाज हो गया है। शनिवार को मौसम का सबसे गर्म दिन रहा तो शुक्रवार व शनिवार की दरम्यानी रात को पारा इस सीजन में सबसे ज्यादा रिकॉर्ड हुआ।

less than 1 minute read
Google source verification
jsm

स्वर्णनगरी में अप्रेल के पहले सप्ताह में ही गर्मी का आगाज हो गया है। शनिवार को मौसम का सबसे गर्म दिन रहा तो शुक्रवार व शनिवार की दरम्यानी रात को पारा इस सीजन में सबसे ज्यादा रिकॉर्ड हुआ। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 41.3 और न्यूनतम 24.4 डिग्री सै. दर्ज किया गया। राजस्थान में बाड़मेर उच्चतम तापमान के मामले में पहले नम्बर पर रहा। उसके बाद जैसलमेर और चित्तौडगढ़़ संयुक्त रूप से 41.3 डिग्री तापमान के साथ प्रदेश के दूसरे सबसे गर्म शहर बने। जैसलमेर में यह तापमान सामान्य से क्रमश: 4 और 2.2 डिग्री ज्यादा है। एक दिन के अंतराल की बात की जाए तो अधिकतम तापमान में 3.2 डिग्री का उछाल आया। गौरतलब है कि शुक्रवार को यह 38.1 डिग्री रहा था। शनिवार को दिन में तेज गर्मी के साथ हवा के झोंके लू का अहसास करवाने वाले साबित हुए। सडक़ों व बाजारों में बहुत कम रौनक नजर आई। वाहनों की आवाजाही भी गर्मी से प्रभावित हुई। आने वाले कुछ दिनों में अधिकतम तापमान 45 डिग्री या उसके आसपास पहुंचने के पूरे आसार हैं। दोपहर में पंखों से गर्म हवा मिली। यही कारण है कि घरों व प्रतिष्ठानों में कूलर व एयरकंडीशनर का उपयोग शुरू हो गया है। सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकलने वाले लोगों को भी गत दिनों की भांति शनिवार को शीतल हवा के झोंके नहीं मिले। वे पसीने से भीगने पर विवश नजर आए।